नई दिल्ली. हिना खान-धीरज धूपर का नया म्यूजिक वीडियो ‘हमको तुम मिल गए’ रिलीज हो गया है. इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री जबरदस्त दिखाई दे रही है. हिना और धीरज का ये वीडियो एक रोमांटिक वीडियो है, जिसको लोग काफी पसंद कर रहे हैं. इस गाने को विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है, वहीं इस गाने के बोल सईद क़ादरी ने लिखे हैं. दोनों की जोड़ी इस गाने में लोगों को काफी पसंद आ रही हैं. वीडियो में प्यार, प्रेरणा, प्रेरणात्मक समर्थन और बहुत अधिक सकारात्मकता दिखाने के साथ-साथ एक अच्छी भावना से भरा हुआ है, जो निश्चित रूप से कई दिलों को छूने वाला है.
http://सामुदायिक शौचालय के उत्कृष्ट ड्राइंग-डिजाइन तैयार कर जीत सकते हैं 1.75 लाख तक के पुरस्कार
वीडियो में हिना, धीरज का इंतजार करती हुई नजर आती हैं वह जैसे ही दरवाजा खोलती है, तो धीरज को व्हील चेयर पर बैठा देख काफी दुखी हो जाती हैं, लेकिन उनकी हिम्मत बनती है. हिना न सिर्फ उनका ख्याल रखती है बल्कि उन पर अपना प्यार लुटाती दिख रही है. बता दें कि हिना खान और धीरज धूपर इससे पहले भी एक साथ नजर आ चुके हैं. दोनों एकता कपूर के सुपरनैचिरल टीवी शो ‘नागिन 5’ में एक दूसरे के अपोजिट नजर आए थे. वहीं अब एक बार फिर उन्होंने साथ काम करके अपने फैंस को सरप्राइज कर दिया है. देखिए हिना खान-धीरज धूपर का ये जबरदस्त गाना-
http://5,000mAh बैटरी के साथ Redmi 9i भारत में लॉन्च, जानिए कीमत










