আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

2 और आरोपी कोरोना पॉज़ीटिव, अब थाना स्टाफ का कराया जा रहा कोरोना टेस्ट

Published on: September 15, 2020
---Advertisement---

पिथौरा. स्थानीय पुलिस द्वारा सोमवार को पकड़े गए 2 और आरोपी कोरोना पॉजिटिव पाए गए. पुलिस के अनुसार अब स्थानीय थाने के समस्त स्टाफ की कोविड जांच कराई जाएगी. ज्ञात हो कि विगत दिनों पुलिस ने शराब के तीन आरोपियों को पकड़ा था जिनमें से एक आरोपी कोरोना संक्रमित पाया गया था. पुलिस के अनुसार ग्राम सोनासिल्ली निवासी लीलाराम ध्रुव पिता पलटूराम (56) ने जातिसूचक गाली गलौज करने की रपट दर्ज करवाई थी. जिस पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पुलिस पकड़कर थाने लाई थी. न्यायालय में पेश करने के पूर्व जब दोनों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया तो दोनों ही कोरोना संक्रमित पाए गए. इसके बाद एसडीओपी पुपलेश पात्रे के निर्देश पर थाना प्रभारी अपूर्वा सिंह क्षत्रिय ने प्रोटोकाल के तहत दोनों आरोपियों को जिला कोविड अस्पताल महासमुंद भेजा और न्यायालय से इसकी स्वीकृति भी ली गई.

http://5,000mAh बैटरी के साथ Redmi 9i भारत में लॉन्च, जानिए कीमत


ज्ञात हो कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 192/2020 धारा 294, 323, 34 भादवि एवं अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3(1)(द)(ध), 3(2)(V)(क) के तहत विवेचना में लिया गया था. उपरोक्त प्रकरण के आरोपी दिनांक घटना समय से फरार थे जिन्हे सोमवार को एसडीओपी पुपलेश पात्रे, थाना प्रभारी अपूर्वा सिंह क्षत्रिय (प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक), निरीक्षक सिद्धेश्वर प्रताप सिंह, उप निरीक्षक मनोरथ जोशी, सउनि टीकेश्वर होता, प्रधान आरक्षक कुबेर प्रसाद जायसवाल, आरक्षक जुनैद खान, विजय जांगड़े, लालूराम धुर्वे, दानवीर कर्ण की संयुक्त टीम ने पतासाजी कर ग्राम पिलवापाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया था.  इधर, एसडीओपी पुपलेश कुमार पात्रे ने इस प्रतिनिधि को बताया कि लगातार दूसरे आपराधिक मामले में अब तक तीन आरोपियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद स्थानीय पुलिस थाना को सेनिटाइज कराया जा रहा है चूंकि आरोपियों को थाने के अंदर रखा गया था लिहाजा पूरे पुलिस स्टाफ का भी कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है.

http://संसद में राजनाथ बोले- LAC पर चीन ने जुटाए सैनिक और गोला बारूद, हमारी सेना भी तैयार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now