আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

महासमुंद में 85 और बलौदाबाजार में 90 नए कोरोना मरीज मिले

Published on: September 15, 2020
---Advertisement---

महासमुंद/बलौदाबाजार. महासमुंद जिले में मंगलवार को 85 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई. वहीं 63 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. जबकि 1 की इलाज के दौरान मौत हो गई. इसके बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1579 हो गई है. जिनमें से 768 सक्रिय मामले हैं. वहीं अब तक 789 को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है और अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है. जिन नए मरीजों की पहचान की गई है इनमें विकासखंड महासमुंद से 40, पिथौरा से 15, बसना से 18, बागबाहरा से 3, सरायपाली से 9 हैं. इसी तरह बलौदाबाजार जिले में 90 नए मरीज़ों की पहचान की गई है. वहीं 5 मरीज़ों को उपचार के बाद आज छुट्टी दी गई.

http://संसद में राजनाथ बोले- LAC पर चीन ने जुटाए सैनिक और गोला बारूद, हमारी सेना भी तैयार


जिले में अब तक कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 1916 तक पहुंच गई है. इसमें से 935 लोग इलाज़ के बाद स्वस्थ होकर घर पहुंच गए हैं. फिलहाल 959 सक्रिय मरीज़ हैं, जिनका कोविड अस्पताल सहित विकासखण्ड स्तरों पर संचालित कोविड केअर सेण्टरों और होम आइसोलेशन में इलाज़ चल रहा है. जिले में कोरोना सहित जटिल बीमारियों से अब तक 22 लोगों की मौत दर्ज की गई है. जिले में आज रिकार्ड संख्या में 1081 लोगों की कोरोना जांच की गई है. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी ने बताया कि आज मिले 90 प्रकरणों में सबसे ज्यादा 32 मरीज़ कसडोल विकासखण्ड से प्राप्त हुए हैं. इसके बाद पलारी विकासखण्ड से 21, बलौदाबाजार विकासखण्ड से 18, भाटापारा विकासखण्ड से 12, बिलाईगढ़ से 3 एवं सिमगा से 2 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

http://5,000mAh बैटरी के साथ Redmi 9i भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now