बिलासपुर. सोमवार देर रात एक कारोबारी ने अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. जानकारी के मुताबिक रतनपुर निवासी अनिल गुप्ता (47) पिता माखनलाल गुप्ता यहां श्रीराम प्लाजा में पहली मंजिल पर स्थित फ्लैट में रहते थे. उनका सिटी कोतवाली के बगल में ही प्रॉपर्टी का कारोबार है. सोमवार देर रात वह अपार्टमेंट के चौथे फ्लोर पर गए और वहां से नीचे कूद गए. आवाज सुनकर लोग बाहर दौड़े तो देखा अनिल का शव पड़ा हुआ था. परिजनों ने बताया कि अनिल पिछले कुछ दिनों से बीमार थे.
http://21 सितंबर से खुलने जा रहे हैं स्कूल, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस
उन्हें सर्दी-खांसी और बुखार था. इसके इलाज के लिए वह कई जगह जा चुके थे, लेकिन कोरोना की आशंका से डॉक्टर उन्हें मना कर देते. इसके चलते वह परेशान थे. हालांकि बताया जा हा है कि पारिवारिक विवाद भी था. पिछले कुछ दिनों से पत्नी के साथ डायवर्स का विवाद चल रहा था. पुलिस ने बताया कि उनके हाथ व गले की नस भी कटी हुई थी. कोरोना की आशंका के चलते पुलिस ने भी मुश्किल से शव को उठाया.







