बिलासपुर. झाड़-फूंक का झांसा देकर किशोरी से अनाचार करने के आरोपी मौलवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक मुंगेली निवासी एक परिवार की 15 साल की बेटी की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब थी. उसका झाड़-फूंक कराने परिजन बलौदा के तांत्रिक शाकिर अंसारी बाबा उर्फ छब्बू मौलवी के चक्कर में पड़ गए. कुछ दिनों के इलाज के बाद मौलवी ने परिजनों को लूतरा-शरीफ लेकर आने के लिए कहा. तांत्रिक के झांसे में आकर परिवार लूतरा पहुंच गया. वहां उसने उन्हें एक किराये का मकान दिला दिया.
http://मुख्यमंत्री ने हाईवे पेट्रोलिंग के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
इसके बाद झाड़-फूंक के बहाने मकान के एक बंद कमरे में किशोरी से रोज दुष्कर्म करने लगा. रोज-रोज की हरकतों से तंग आकर किशोरी ने अपने परिजनों को बता दिया. जिसके बाद परिजनों ने थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई. जिस पर आरोपी के विरूद्ध थाना सीपत में धारा 376, 506 भादवि व 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया. मामले के गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की खोजबीन की. लेकिन आरोपी अपने ठिकाने से फरार हो गया. बाद कोटमी सोनार के पास के गांव से घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है.
http://बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अनुष्का ने शेयर की तस्वीर, विराट ने किया स्पेशल कमेंट







