रायपुर. राज्य सरकार ने राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के ओएसडी को हटा दिया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है. आदेश में डिप्टी कलेक्टर रैंक के अधिकारी प्रकाश चंद्र कोरी का अटैचमेंट समाप्त कर दिया गया है. कोरी मार्कफेड में प्रबंधक के पद पर थे. उन्हें इस साल 6 मार्च को राजस्व आपदा प्रबंधन और वाणिज्यकर मंत्री जय सिंह अग्रवाल का ओएसडी नियुक्त किया गया था. सामान्य प्रशासन विभाग ने ओएसडी के रूप में उनकी नियुक्ति को निरस्त करते हुए वापस मार्कफेड भेज दिया है.
http://पार्षद चुनेंगे अध्यक्ष और महापौर, बैलेट पेपर से होंगे निकाय चुनाव

मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर
सुकमा. तुलसी डोंगरी के पहाड़ियों पर डीआरजी के जवानों और नक्सलियों के बीच मंगलवार को मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया है. दो दिन पहले पुसपाल थाना क्षेत्र से डीआरजी की टीम सर्चिंग के लिए निकली थी. सर्चिंग टीम का सामना आज नक्सलियों के साथ हो गया. नक्सलियों ने डीआरजी पर फायरिंग की. इस पर डीआरजी के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक नक्सली के मारे जाने के बाद उसका शव व अन्य नक्सल सामग्री बरामद किया है. सुकमा एसपी शलभ सिन्हा ने मुठभेड़ की पुष्टि की है.
http://स्वास्थ्य विभाग के 16 पीजी चिकित्सकों का स्थानांतरण, देखिए सूची







