नई दिल्ली. Triumph Rocket 3 GT बाइक भारत में लॉन्च हो गई है. इस दमदार बाइक की एक्स शोरूम कीमत है 18.4 लाख रुपए है. इस कीमत के साथ यह ट्रायम्फ की भारत में सबसे महंगी बाइक बन गई है. नई रॉकेट 3GT भारत में पिछले सॉल दिसंबर में लॉन्च हुई रॉकेट 3R से 40 हजार रुपए महंगी है. कीमत बढ़ाने के साथ कंपनी ने बाइक की स्टाइलिंग और लुक में भी बदलाव किए हैं. इसकी बुकिंग आप Triumph के शोरूम से कर सकते हैं. बाइक की डिलिवरी भी कंपनी जल्द शुरू कर देगी. रॉकेट 3GT अपनी रॉकेट 3R से काफी मिलती है, क्योंकि दोनों की डिजाइन में कई कॉमन एलिमेंट्स हैं. यह बाइक ट्विन LED हेडलैम्प्स और DRLs के साथ आती है. बाइक में टियर ड्रॉप आकार का फ्यूल टैंक दिया गया है. बाइक में दिए गए टायर ज्यादातर बाइक्स के मुकाबले काफी चौड़े हैं.
http://12 साल की बच्ची ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- प्यार में धोखा मिला!
बाइक में लोअर सेट सीट और अजस्टेबल फुटपेग्स दिए गए हैं. इस बाइक में TFT इंस्ट्रुमेंट पैनल दिया गया है जिसमें स्पीड, टेकोमीटर, ओडोमीटर, ट्रिप मीटर, ABS स्टेटस जैसे जानकारी मिलती हैं. इसके अलावा बाइक में ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, क्रूज कंट्रोल, हिल होल्ड कंट्रोल, की-लेस इग्निशन, हीटेल ग्रिप्स, डेटिकेटेड ग्रो प्रो कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम फीचर के साथ स्पोर्ट, रेन, रोड और राइडर कफीगर्ड जैसे राइडिंग मोड्स भी मौजूद है. फिलहाल Rocket 3GT बाइक दो रंगों में आएगी, फैंटम ब्लैक और सिल्वर एंड ग्रे. ट्रायम्फ की इस बाइक में 2.5 लीटर थ्री सिलिंडर 2485cc इंजन दिया गया है जो 165bhp पावर और 221Nm टॉर्क जेनेरेट करता है. बाइक में 6 स्पीड गियरबॉक्स मौजूद है. बाइक में ट्विन 320mm फ्रंट और सिंगल 300mm रियर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं.
http://रिया-शोविक समेत सभी 6 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज










