আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

फर्जी आहरण समेत अन्य मामले में पंचायत सचिव सेवा से पदच्युत

Published on: September 10, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. रवि मित्तल ने बसना विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कुरचुण्डी के सचिव बालकराम निषाद को सेवा से पदच्युत कर दिया है. इस आशय के आदेश आज कार्यालय जिला पंचायत महासमुंद द्वारा जारी किया गया है. सचिव बालकराम निषाद पर विगत 03 माह से बिना किसी सूचना एवं अवकाश स्वीकृति के मुख्यालय से अनुपस्थित रहने, ग्राम सुराज अभियान के दौरान ग्राम सभा का आयोजन नहीं करने, पंचायत में संधारित किए जाने वाले अभिलेख एवं पंजियों का संधारण नहीं करने,

http://गौठानों में वर्मी टांकों और धान खरीदी केन्द्रों में चबूतरा-शेड निर्माण को प्राथमिकता से मिलेगी स्वीकृति : भूपेश


14वें वित्त की राशि को जीपीडीपी कार्ययोजना के अनुसार न कर अपने मर्जी से बिना प्रस्ताव एवं प्रशासकीय स्वीकृति के राशि जमा होते ही आहरण कर लेने तथा राशि का आहरण नगद कर भ्रष्टाचार करने, स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत निर्मित किए गए शौचालयों का भुगतान नहीं करने तथा हितग्राहियों की सूची सत्यापन प्रस्तुत नहीं करने एवं अतिरिक्त प्राप्त राशि को जिला पंचायत को वापस नहीं करने, ग्राम पंचायत के राशि का फर्जी आहरण करने सहित अन्य आरोप थे. जो विभागीय जांच के दौरान सही पाए गए. इस कारण उन्हें छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के पांच शास्तियां (ख) (7) के तहत सेवा से पदच्युत किया गया है.

http://7000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy M51 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now