আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ में 2564 नए कोरोना मरीज मिले, 13 की मौत

Published on: September 9, 2020
---Advertisement---

रायपुर. प्रदेश में बुधवार को 2564 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई. वहीं 1146 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया जबकि इलाज के दौरान 13 की मौत हो गई. इसके बाद प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 52932 हो गई है. जिनमें से 28041 सक्रिय मामले हैं. वहीं 24414 स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं और अब तक 477 लोगों की मौत हो चुकी है. जिन नए मरीजों की पहचान की गई है इनमें


जिला रायपुर से 869, दुर्ग से 308, राजनांदगांव से 281, बिलासपुर से 225, जांजगीर-चांपा से 69, रायगढ़ से 66, बलौदाबाजार से 64, नारायणपुर से 59, कबीरधाम से 56, कोरिया व बस्तर से 50-50, सुकमा से 49, सरगुजा से 45, बलरामपुर से 41, कोरबा से 39, कांकेर से 36, धमतरी व सूरजपुर से 35-35, जशपुर से 32, दंतेवाड़ा से 28, बेमेतरा से 23, बालोद से 22, मुंगेली से 21, गरियाबंद से 19, कोण्डागांव से 18, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से 13, महासमुंद से 3, व अन्य राज्य से 8 हैं.

http://VIDEO : कंगना की उद्धव ठाकरे को चुनौती- आज मेरा घर टूटा है, कल तेरा घमंड टूटेगा

राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर सर्व संबंधितों से सुझाव आमंत्रित

रायपुर. राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के संबंध में सर्व संबंधितों से सुझाव आमंत्रित किए गए हैं. इच्छुक व्यक्ति अपना सुझाव राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद रायपुर की ई-मेल cgnep2020@gmail.com पर प्रेषित कर सकते हैं. उल्लेखनीय है कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों की एकदिवसीय कार्यशाला 20 अगस्त को स्कूल शिक्षा मंत्री के मुख्य आतिथ्य और प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. आलोक शुक्ला की उपस्थिति में आयोजित की गई थी. कार्यशाला में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर राज्य के संदर्भ में चर्चा की गई.

http://2016 के बाद पहली बार इतनी शांति महसूस कर रहा हूं : कोहली

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now