আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ में 2545 नए कोरोना मरीज, संक्रमितों की संख्या 50 हजार के पार

Published on: September 8, 2020
---Advertisement---

रायपुर. प्रदेश में मंगलवार को 2545 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई. वहीं 615 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया जबकि इलाज के दौरान 12 की मौत हो गई. इसके बाद प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 50114 हो गई है. जिनमें से 26915 सक्रिय मामले हैं. वहीं 22792 स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं और अब तक 407 लोगों की मौत हो चुकी है. जिन नए मरीजों की पहचान की गई है इनमें


जिला रायपुर से 629, बिलासपुर से 359, राजनांदगांव से 240, दुर्ग से 231, रायगढ़ से 103, बीजापुर से 98, बलौदाबाजार से 92, सरगुजा से 78, जांजगीर-चांपा से 65, मुंगेली से 62, कोरबा से 58, बालोद से 54, महासमुंद व सूरजपुर से 48-48, धमतरी से 47, गरियाबंद से 44, कांकेर से 40, सुकमा से 33, कोण्डागांव से 28, कबीरधाम से 26, बलरामपुर, जशपुर व नारायणपुर से 25-25, कोरिया व दंतेवाड़ा से 21-21, बस्तर से 20, बेमेतरा व गौरेलापेण्ड्रा-मरवाही से 9-9, अन्य राज्य से 7 हैं.

http://2016 के बाद पहली बार इतनी शांति महसूस कर रहा हूं : कोहली

महानदी-इन्द्रावती भवन में कोरोना संक्रमण रोकने प्रभावी उपाए किए जाएं : सीएम

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महानदी भवन मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष कार्यालय इन्द्रावती भवन में शासकीय काम-काज सुचारू रूप से संचालित होते रहे, इसके लिए उन्होंने कोरोना संक्रमण के रोकथाम के सुरक्षा उपायों को दोनों भवनों में प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सभी कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देश मुख्य सचिव आरपी मंडल को दिए हैं. मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के चलते अधिकारियों-कर्मचारियों को अपने दायित्वों के निर्वहन में किसी भी तरह की परेशानी न हो इसका उपाए किया जाए. मुख्यमंत्री ने इस संबंध में मुख्य सचिव को सभी कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों से कार्यालयों में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के उपायों के बारे में चर्चा कर सुरक्षा उपायों को कड़ाई से लागू करने के निर्देश दिए हैं.

http://मुख्यमंत्री भूपेश ने ‘गोधन न्याय योजना ऐप’ का किया लोकार्पण

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now