पिथौरा. कोरोना संक्रमण के कारण आज मंगलवार से स्थानीय भारतीय स्टेट बैंक की शाखा 20 सितम्बर तक बंद कर दी गई. बंद की सूचना बैंक द्वारा बैंक के सामने चस्पा की गई है पर स्थानीय प्रशासन द्वारा बैंक के आसपास सोशल डिस्टेंस एवं ग्राहकों को रोकने कोई व्यवस्था नहीं किए जाने से इस क्षेत्र में संक्रमण का जोखिम बढ़ता जा रहा है. प्रदेश एवं महासमुंद जिला सहित पिथौरा में भी कोरोना संक्रमण लगातार तेजी से बढ़ता जा रहा है. विगत तीन दिनों में स्थानीय स्टेट बैंक के दो कर्मी संक्रमित मिलने के बाद अब अचानक बैंक को बन्द कर बैंक के मुख्य द्वार पर 20 सितम्बर तक बैंक बन्द रहने की सूचना के साथ क्षेत्र को कंटेन्मेंट जोन घोषित किए जाने की जानकारी दी गई है.
http://मुख्यमंत्री भूपेश ने ‘गोधन न्याय योजना ऐप’ का किया लोकार्पण
एटीएम सेवा केंद्र खुले
स्टेट बैंक के बन्द होने एवं कंटेन्मेंट होने के बाद भी बैंक भवन का एटीएम एवं बाजू का ग्राहक सेवा केंद्र में कामकाज होता रहा. बैंक बन्द होने के बावजूद बैंक के आसपास लोगों की खासी आवाजाही बनी हुई है.
नगर में प्रशासनिक कड़ाई खत्म
नगर में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद भी अब प्रशासन किसी भी तरह की सख्ती के मूड में दिखाई नहीं दे रहा. अब हालात यह है कि संक्रमित परिवारजनों के घर भी बन्द नहीं किए जा रहे जिससे नगर में प्रशासनिक दहशत लगभग समाप्त हो चुकी है.
http://2016 के बाद पहली बार इतनी शांति महसूस कर रहा हूं : कोहली







