रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से गोधन न्याय योजना के तहत प्रदेश के 76 हजार 803 गोबर विक्रेताओं को तृतीय किस्त 6 करोड़ 27 लाख रुपए का भुगतान किया. मुख्यमंत्री ने इस मौके पर ’गोधन न्याय योजना ऐप’ का भी शुभारंभ किया. इस ऐप के माध्यम से अब प्रदेश के गोबर विक्रेताओं को ऑनलाइन घर पर ही गोबर विक्रय के संबंध में विस्तृत जानकारी मिल जाएगी. श्री बघेल ने पशुपालकों एवं गोबर विक्रेताओं के सुविधाओं के लिए एप तैयार करने के लिए अधिकारियों की सराहना की.
http://2016 के बाद पहली बार इतनी शांति महसूस कर रहा हूं : कोहली
ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है. ऐप के माध्यम से गोबर विक्रेताओं के साथ-साथ स्व-सहायकता समूह को भी जोड़ा जा सकता है. गोबर खरीदी से लेकर वर्मी कम्पोस्ट बनाने और उसे बेचने तक की जानकारी उपलब्ध रहेगी. इसके साथ ही कौन-कौन से विभागों के साथ समन्वय किया गया है, यह जानकारी भी विक्रेताओं को मिलेगी. इससे हितग्राहियों को निर्मित कम्पोस्ट खाद के मार्केटिंग के लिए और अधिक अवसर उपलब्ध हो सकेगा.
http://WHO की चेतावनी- कोरोना आखिरी महामारी नहीं, अगली चुनौती के लिए रहें तैयार







