আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

7 रुपए के खर्च में 100 किमी तक चलेगी ये बाइक, जानिए कीमत

Published on: September 7, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. हैदराबाद स्थित इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्ट-अप कंपनी Atumobile प्राइवेट लिमिटेड ने नई पीढ़ी की इलेक्ट्रिक बाइक एटम 1.0 (Atum 1.0) को लॉन्च किया है. एटम 1.0 इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नॉलजी (ICAT) द्वारा मान्यता प्राप्त लो-स्पीड इलेक्ट्रिक बाइक है. इस बाइक की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे चलाने के लिए आपको ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं होगी. साथ ही इस बाइक को खरीदने पर रजिस्ट्रेशन कराने की भी जरूरत नहीं है. यानी ग्राहक को केवल एक बार बाइक की कीमत चुकानी होगी. एटम 1.0 इलेक्ट्रिक बाइक में पोर्टेबल लिथियम-ऑयन बैटरी दी गई है, इसकी बैटरी 4 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है. कंपनी की मानें तो फुल चार्ज हो जाने पर यह बाइक 100 किलोमीटर तक चल सकती है.

http://रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहन के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत


कंपनी बैटरी पर दो साल की वारंटी भी दे रही है. कंपनी का दावा है कि Atum 1.0 की बैटरी एक बार फुल चार्ज होने में करीब 1 यूनिट बिजली लेती है. सात से दस रुपए के खर्च में 100 किलोमीटर तक चल सकती है. इसकी कीमत 50 हजार रुपए है. इसकी बैटरी को नॉर्मल थ्री-पिन सॉकेट के जरिए कहीं भी चार्ज कर सकते हैं. बाइक कई रंगों में उपलब्ध है. इलेक्ट्रिक बाइक में 20X4 फैट-बाइक टायर दिए गए हैं. बाइक में लो सीट हाइट, LED हेडलाइट, इंडीकेटर्स, टेललाइट और फुली डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है. एटम 1.0 इलेक्ट्रिक बाइक को कंपनी के तेलंगाना स्थित ग्रीनफील्ड मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में निर्माण किया गया है. इस प्लांट की प्रॉडक्शन कैपसिटी 15,000 यूनिट है, जिसे बढ़ाकर 25,000 यूनिट किया जा सकता है.

http://IPL 2020 : RR को झटका, शुरुआती मैचों में नहीं खेलेगा ये बड़ा खिलाड़ी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now