আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ में 2100 नए कोरोना मरीज मिले, महासमुंद से 125 केस

Published on: September 7, 2020
---Advertisement---

रायपुर. प्रदेश में रविवार को 2100 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. इनमें जिला रायपुर से 711, बिलासपुर से 203, राजनांदगांव से 182, रायगढ़ से 167, महासमुंद से 125, दुर्ग से 109, बस्तर से 86, जांजगीर-चांपा से 64, बलौदाबाजार से 53, दंतेवाड़ा से 48, बालोद से 41, कांकेर से 35, सुकमा से 31, सूरजपुर से 28, सरगुजा व कोण्डागांव से 26-26, कोरबा से 25, बेमेतरा से 24, कबीरधाम व गरियाबंद से 22, धमतरी से 16, बलरामपुर से 14, बीजापुर से 12, जशपुर से 11, कोरिया व नारायणपुर से 6-6, अन्य राज्य से 7 हैं.


जिनकी अस्पताल में भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं 711 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. जबकि 24 मरीज की मौत हो गई. बता दें कि प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 45263 हो गई है. इनमें एक्टिव मरीजों की संख्या 23685 है. वहीं अब तक 21198 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं. जबकि अब तक 380 लोगों की मौत हो चुकी है.

http://परिवार में एक मरीज़ की पहचान होने पर सम्पूर्ण परिवार को पॉज़ीटिव मानकर तत्काल शुरू होगा इलाज़

मुख्यमंत्री फेसबुक लाइव के माध्यम से शाम 6 बजे राष्ट्रीय पोषण माह का करेंगे शुभारंभ

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल फेसबुक लाइव के माध्यम से 7 सितंबर को शाम 6 बजे राष्ट्रीय पोषण माह 2020 का शुभारंभ करेंगे. शुभारंभ कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया और संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह भी शामिल होंगी. फेसबुक लाइव के माध्यम से जनप्रतिनिधि, जिलों में पोषण अभियान में सक्रियता से काम कर रहे विभिन्न सहयोगी विभागों के अधिकारी- कर्मचारी, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका मितानिन भी भागीदारी करेंगे. आम जनता शुभारंभ कार्यक्रम में फेसबुक लाइव के URL https://www.facebook.com/WCDCgGov के माध्यम से जुड़ सकती है. महिला एवं बाल विकास विभाग ने कार्यक्रम में अधिक संख्या में लोगों से सहभागिता की अपील की है.

http://IPL 2020 का शेड्यूल जारी, जानिए किस दिन कौन सी टीमें भिड़ेंगी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now