रायपुर. शनिवार तड़के करीब 3 बजे ट्रक की टक्कर से बस सवार 7 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए. घायलों को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक, ओड़िशा के गुंजाम से मजदूर स्लीपर बस से गुजरात के सूरत जा रहे थे. यहां रायपुर में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के गेट के पास एक तेज रफ्तार ट्रक से बस की टक्कर हो गई. बस के एक तरफ से परखच्चे उड़ गए. यहां से कुछ दूरी पर हाईवे पर पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम ने देखा तो मौके पर पहुंची.
http://1176 किमी स्कूटी चला गर्भवती पत्नी को परीक्षा दिलवाने लेकर पहुंचा पति
बस की बॉडी एक तरफ से आधी अंदर दब गई थी, जिसके कारण मजदूर अंदर ही फंसे हुए थे. पुलिस ने मशक्कत के बाद फंसे लोगों को निकाला तब तक 7 मजदूरों की मौत हो चुकी थी. घायलों को एंबुलेंस से मेकाहारा ले जाया गया. इनमें कई की हालत गंभीर है. ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हादसे पर दुख जताया. उन्होंने मरने वाले 7 लोगों के परिवारों को 2-2 लाख रुपए देने की घोषणा की. मुख्यमंत्री ने मंत्री सुसंता सिंह को रायपुर जाने और जरूरी मदद करने के निर्देश दिए हैं.
http://छत्तीसगढ़ में 2599 नए कोरोना मरीज, 658 डिस्चार्ज, 22 की मौत







