नई दिल्ली. आसिम रियाज और हिमांशी खुराना का नया गाना ‘अफसोस करोगे’ रिलीज हो गया है. इस गाने को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. गाने में दोनों के बीच प्यार, तकरार और फिर बिछड़ने की कहानी को दिखाया गया है. गाने को स्टेबिन बेन ने गाया है. म्यूजिक संजीव और अजय ने दिया है. लिरिक्स संजीव चतुर्वेदी के हैं. इस गाने को अंशुल गर्ग ने प्रोड्यूस किया है और डायरेक्टर यादू बरार हैं. गाने में दिखाया गया है कि सालों बाद रीयूनियन में आसिम-हिमांशी की मुलाकात होती है. लेकिन अब उनका रिश्ता टूट चुका है. वे दोनों बार-बार टकराते हैं और पुराने दिनों को याद करते हैं. देखिए गाना-
http://सेना प्रमुख बोले- LAC पर स्थिति नाजुक, जवान हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार
कंगना का ऐलान- 9 तारीख को आ रही हूं मुंबई, किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक लें
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने शिवसेना नेता संजय राउत के उस चेतावनी पर रिएक्शन दिया है जिसमें उन्होंने कंगना को मुंबई नहीं आने के लिए कहा था. कंगना ने संजय राउत को करारा जबाव दिया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा- कई लोग मुझे मुंबई वापिस नहीं आने के लिए बोल रहे हैं, तो मैं उनके बता दूं कि मैंने फैसला किया है कि इस हफ्ते 9 सितंबर को मैं मुंबई आ रही हूं. और जब मैं एयरपोर्ट पर पहुंच जाऊंगी, तो टाइम भी बता दूंगी. किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक लें. कंगना ने इसके साथ ही मुस्कान वाला इमोजी शेयर किया.










