नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों की मदद कर खूब दुआएं और सुर्खियां बटोरी थीं. वहीं इसके बाद भी वो कई जरूरतमंदों की मदद करते दिखाई दिए. सोनू सूद ट्विटर पर भी खूब एक्टिव रहते हैं और मदद मांगने वाले हर शख्स को जबाब देते हैं. इस बीच सोनू को कुछ ऐसे लोगों को सामना भी कर जाता है, जो मजाक-मजाक में उनके सामने हैरान कर देने वाली डिमांड रख देते हैं. ऐसे ही एक यूजर ने सोनू से आईफोन (iPhone) की मांग कर दी, इस पर एक्टर ने भी मजेदार जवाब दिया.
http://Oppo F17, F17 Pro भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
दरअसल, सोनू सूद को टैग करते हुए एक शख्स ने उनसे आईफोन मांग डाला, इस शख्स ने पहले भी इसी डिमांड को लेकर उन्हें ट्विटर पर टैग किया था. आईफोन मांगते हुए एस शख्स ने लिखा- ‘सर एप्पल आईफोन चाहिए. मैंने 20 बार ट्वीट किया है’. इस ट्वीट के साथ इस शख्स ने हंसने वाली दो इमोजी भी शेयर की हैं. वहीं इस मांग को सोनू सूद ने पूरा तो नहीं किया लेकिन एक मजेदार जवाब जरूर दिया है. उन्होंने लिखा- ‘मुझे भी एक फोन चाहिए… उसके लिए मैं 21 बार ट्वीट कर सकता हूं’. सोनू ने इस ट्वीट के साथ हंसने वाले इमोजी का इस्तेमाल किया है.
http://लसिथ मलिंगा IPL से हटे, MI ने इस तेज गेंदबाज को किया शामिल
I also want a phone..for that I can tweet you 21 times. 😃 https://t.co/9VGB3YKAOw
— sonu sood (@SonuSood) September 2, 2020










