আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कानून का राज है या अपराधगढ़ आंकड़ों से स्पष्ट : श्रीचंद सुंदरानी

Published on: October 14, 2019
---Advertisement---

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्रीचंद सुंदरानी ने छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे अपराधों और कानून-व्यवस्था की लगातार बिगड़ती हालत को बेहद चिंताजनक बताया है. श्री सुंदरानी ने कहा कि पिछले 10 माह के कांग्रेस शासनकाल की रिपोर्ट अपने मुँह मियाँ मिठ्ठू बन रहे कांग्रेस नेताओं और सत्ताधीशों को आईना दिखाने के लिए पर्याप्त है. उन्होने कहा कि पिछले 10 माह में सिर्फ राजधानी और रायपुर जिले में ही 50 लोगों की हत्या, 70 लूट, 1230 चोरी, 450 नकबजनी, 355 अपहरण, 279 धोखाधड़ी और 185 दुष्कर्म के मामले थानों में दर्ज हुए हैं. इसके अलावा हत्या की कोशिश के 60, सदोष मानव वध के 02, बलवा के 28 और अमानत में खयानत के 33 मामले भी पंजीबद्ध हैं. इनमें से कुछेक मामलों को छोड़कर शेष मामलों के सुराग ढूंढ़ने तक में पुलिस तंत्र अब तक नाकामयाब रहा है.

http://सड़क हादसे में राष्ट्रीय स्तर के चार हॉकी खिलाड़ियों की मौत, 3 घायल

श्री सुंदरानी ने कहा कि ये आंकड़े इस बात की तस्दीक कर रहे हैं कि प्रदेश सरकार लोगों की जान-माल की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह लापरवाह हो चली है और पुलिस तंत्र का राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाइयों बेजा इस्तेमाल करके सरकार प्रदेश को बाहुबलियों-अपराधियों के रहमोकरम पर छोड़ बैठी है. ये आंकड़े तो सिर्फ राजधानी और इससे लगे थाना क्षेत्रों के ही हैं. इन आँकड़ों के प्रकाश में पूरे प्रदेश की भयावह स्थिति की तो कल्पना ही की जा सकती है. उन्होने कहा कि हालत यह है कि छत्तीसगढ़ तेजी से अपराधगढ़ बनता जा रहा है. एक तरफ प्रदेश अपराधों की आग में जल रहा है और दूसरी तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री अपनी नाकारा सियासत की बांसुरी पर बदलापुर का राग अलापने में तल्लीन हैं. प्रदेश की जनता की सुरक्षा के दावे करने वाली सरकार इन आंकड़ों के आईने में अपनी बदसूरती के सच का सामना करे और वृथा गाल बजाने की शर्मनाक कोशिशें बंद करे.

http://ले जा रहे थे अंतिम संस्कार के लिए, जिंदा हो गया शख्स

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now