रायपुर. विधानसभा थाना इलाके में मंगलवार दोपहर लूडो खेलते वक्त पैसों को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई. आरोपी युवक खिलेश्वर साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि कामदेव धीवर (20) और खिलेश्वर साहू (24) आपस में दोस्त हैं. हमेशा यह दोनों साथ ही घूमते थे. खिलेश्वर पेशे से ड्राइवर है. मंगलवार को छुट्टी लेकर वह घर पर रुका था. दोपहर के वक्त वो कामदेव और अन्य दोस्तों से मिला. सभी गांव के ही एक चबूतरे पर बैठकर लूडो खेल रहे थे.
http://विधायक के कथित रवैए से पार्टी में भूचाल की संभावना, नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हुई बैठक
लूडो खेलने के दौरान खिलेश्वर ने कामदेव से रुपए लौटाने को कहा, जो कुछ वक्त पहले उसने उसे उधार पर दिया था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया. दोनों मारपीट करने लगे. इस वक्त वहां मौजूद अन्य युवकों ने दोनों को अलग करने की कोशिश की. बाद खिलेश्वर ने चाकू से कामदेव पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई. मामले में पुलिस दोनों ही युवकों के परिजन से पूछताछ कर रही है. फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है.
http://रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का ये स्टार गेंदबाज IPL से हटा







