আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

विधायक के कथित रवैए से पार्टी में भूचाल की संभावना, नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

Published on: September 1, 2020
---Advertisement---

भंवरपुर. सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में सत्ता और संगठन के बीच कांग्रेस में सब कुछ ठीक-ठाक चलता नजर नहीं आ रहा है. रविवार को एक बार फिर इसकी बानगी देखने को मिली. जब एक-एक कर वाहनों से मामाभांचा पहाड़ी के नीचे बड़ी संख्या में लोग जमा हुए. चूंकि शरद पूर्णिमा को लगने वाले मेले और नए वर्ष के अलावा आमतौर पर यहां इतनी भीड़ नहीं दिखती. बाद में पता चला कि ये भीड़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की है और विधायक के कथित रवैए से नाराज़ कार्यकर्ताओं ने यहां गोपनीय बैठक रखी है. बताते हैं कि ऐसी बैठक सरायपाली विधानसभा के लगभग आधे दर्जन गांवों में पहले भी हो चुकी है. दरअसल, इन दिनों पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं के रूठे तेवर चर्चा का विषय बना हुआ है. रविवार को संतपाली के निकट स्थित मामाभांचा पहाड़ी के नीचे सामुदायिक भवन में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक बैठक रखी थी.

http://रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का ये स्टार गेंदबाज IPL से हटा

बताया जा रहा है कि यह बैठक सरायपाली विधायक के साथ रहने वाले दो लोगों के विरोध में कार्यकर्ताओं ने रखी थी. जिसमें सरायपाली क्षेत्र के कई वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे. कांग्रेसियों के जुटने की खबर मिलने के बाद मौके पर मौजूद सूत्रों ने कई चौंकाने वाली जानकारी दी. दरअसल, बैठक में विधायक के साथ अक्सर रहने वाले दो लोगों का कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा खुलकर विरोध किया जा रहा था और पार्टी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जोरदार तरीके से आवाज बुलंद की जा रही थी. बैठक में मौजूद प्रमुख लोगों ने खुलकर अपनी बात रखी. इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विधायक के साथ रहने वाले दो लोगों की वजह से पार्टी कार्यकर्ताओं को महत्व नहीं मिलने की बात कही. कार्यकर्ताओं ने बताया कि वे लगातार कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कार्य कर रहे हैं लेकिन इस तरह से उपेक्षा होने से पार्टी कैसे मजबूत होगी इसे लेकर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने सवाल भी खड़े किए. वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का कहना था कि सारी बातों की जानकारी पार्टी संगठन के उच्च पदाधिकारियों को भी दी जाएगी. बैठक में उपस्थित क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता ने बताया कि कांग्रेस की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं लेकिन कुछ लोगों की वजह से पार्टी कार्यकर्ताओं को महत्व नहीं मिल पा रहा है और वे उपेक्षित महसूस कर रहे हैं. इसी बात को लेकर बैठक का आयोजन किया गया था.

http://खेसारी-काजल के इस गाने ने मचाया धमाल, मिले 2 करोड़ से ज्यादा व्यूज


एक अन्य कार्यकर्ता ने कहा कि दो व्यक्ति विशेष को ही विधानसभा क्षेत्र में महत्व दिया जा रहा है जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी है और इसी बात की चर्चा करने के लिए यहां एकत्रित हुए थे. वहीं बैठक में मौजूद एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के अंदर दो लोगों की ही चल रही है जिससे संगठन के कार्यकर्ता काफी नाराज हैं और ऐसे लोगों को महत्व मिल रहा है जिनका पार्टी में पूर्व में कभी कोई महत्वपूर्ण भूमिका नहीं रही है. कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा आहूत इस बैठक को लेकर जानकार कई राजनीतिक मायने निकाल रहे हैं और इसे विधायक के खिलाफ कार्यकर्ताओं के बगावती तेवर के रूप में देख रहे हैं. सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के इस तरह से बैठक किए जाने के बाद निकट भविष्य में कांग्रेस के अंदर भूचाल आने की संभावना भी देखी जा रही है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now