আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बसना, पटेवा सहित तीन थाना प्रभारियों का स्थानांतरण

Published on: August 31, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को जिले के थानों में पदस्थ थाना प्रभारियों का स्थानांतरण किया है. जारी आदेश के मुताबिक बसना थाना प्रभारी वीणा यादव को सरायपाली, जबकि सरायपाली थाना प्रभारी मल्लिका बेनर्जी को पटेवा और पटेवा थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर को बसना थाना प्रभारी बनाया गया है. वहीं रक्षित निरीक्षक केन्द्र में पदस्थ सिद्धेश्वर प्रताप सिंह को पिथौरा थाना में पदस्थ किया गया है. जारी आदेश में प्रशिक्षु डीएसपी तिलेश्वर यादव को बागबाहरा शहर और अपूर्वा राजपूत को दो माह के लिए पिथौरा थाने का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है.

http://ग्राहक तलाश रहा तस्कर 13 नग हीरे के साथ गिरफ्तार


सामान्य सभा की बैठक 7 सितंबर को

महासमुंद. जिला पंचायत महासमुंद के सामान्य सभा की बैठक 7 सितंबर 2020 को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल की अध्यक्षता में दोपहर 12 बजे से कोविड-19 को ध्यान में रखकर वीडियो क्रान्फेसिंग के माध्यम से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी. सर्व संबंधितों को जनपद पंचायत के वीडियो क्रान्फेसिंग हाल में अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित रहने को कहा गया है. बैठक में वन विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, लोक निर्माण विभाग, 15वें वित्त एवं अन्य विषयों पर समीक्षा की जाएगी.

http://Okinawa R30 इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च, सिंगल चार्ज में चलेगी 60km

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now