আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

खबर का असर : जलाऊ लकड़ी अफरा-तफरी मामले में प्रभारी रेंजर हटाए गए

Published on: August 30, 2020
---Advertisement---

पिथौरा. 300 चट्टा जलाऊ लकड़ी की अफरा-तफरी मामले में अंततः प्रभारी रेंजर एसएस मरकाम को देवपुर उत्पादन से हटा दिया गया है. उनके स्थान पर धरमजयगढ़ से महासमुंद स्थानांतरित होकर आए बागबाहरा निवासी रेंजर योगेंद्र गंडेचा को देवपुर उत्पादन परिक्षेत्र का अस्थायी प्रभार दिया गया है. ज्ञात हो कि गिधपुरी क्षेत्र से करीब 300 चट्टा जलाऊ लकड़ी को नवागांव डिपो में ढुलाई के नाम पर अफ़रा-तफरी के साथ परिवहन भाड़े की भी गड़बड़ी किए जाने का आरोप क्षेत्रवासियों ने लगाया था.

http://कोविड वार्ड के टॉयलेट में गंदगी देख खुद सफाई करने लगे स्वास्थ्य मंत्री


जिसकी खबर ‘छत्तीसगढ़ जनादेश’ ने सबसे पहले प्रकाशित की थी. जिस पर संज्ञान लेते हुए अंततः प्रभारी रेंजर को तो हटा दिया गया है. पर डिप्टी रेंजर जिन पर उनके ही पुत्र के नाम से परिवहन भाड़ा निकालने की जानकारी मिली थी उन पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है. बहरहाल, अब देखना होगा कि वन विभाग लाखों की जलाऊ और परिवहन गड़बड़ी मामले में दोषियों पर कोई कार्रवाई करेगा या उन्हें हटाकर उनका गुनाह माफ किया जाएगा.

http://तेजस्वी प्रकाश के बोल्ड फोटोशूट ने मचाया तहलका, देखिए तस्वीरें

http://मन की बात में पीएम मोदी बोले- लोकल खिलौनों के लिए वोकल बनें

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now