पिथौरा. छत्तीसगढ़ प्रदेश पंचायत सचिव संघ जिला महासमुंद के जिला अध्यक्ष सुनील साहू ने जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकारणी की घोषणा कर दी है. जिसमें पूर्व प्रांताध्यक्ष पुनीत सिन्हा को पुनः जिला सचिव संघ का संरक्षक बनाया गया है. वही विकासखंड पिथौरा से यशवंत डड़सेना जिला उपाध्यक्ष, लेखराम जगत कोषाध्यक्ष, हजारी कैवर्त जिला महामंत्री, सुख सागर जगत जिला संयोजक, श्रीमती दुर्गा डड़सेना को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है. जिला संरक्षक बनाए जाने पर श्री सिन्हा ने कहा कि वे विगत 25 वर्षों से पंचायत सचिव संघ के प्रत्येक साथियों को एक परिवार के सदस्यों की तरह मानते हुए उनके प्रत्येक सुख-दुख में खड़े रहने का प्रयास किया है.
http://दंतेश्वरी माई के नाम से होगा जगदलपुर एयरपोर्ट का नामकरण
उन्होंने कहा है कि भविष्य में भी जिले के सभी साथियों को एक सूत्र में बांधे रहने का प्रयास करेंगे. श्री सिन्हा को बधाई देने वालों में छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष उमेश दीक्षित, मुख्य कार्यपालन अधिकारी एमआर यदु, पूर्व पंचायत निरीक्षक शशि कुमार डड़सेना, वरिष्ठ आंतरिक लेखा अधिकारी संजय शर्मा, छीरसागर पटेल, वरिष्ठ अधिवक्ता टिकेंद्र प्रधान, बजरंग अग्रवाल, श्रृंखला साहित्य मंच के अध्यक्ष प्रवीण प्रवाह, कवि शिवा महंती, शिक्षक संघ के संरक्षक यूके दास, अध्यक्ष रोहणी देवांगन, शिक्षक संघ के प्रांतीय संयोजक सुधीर प्रधान व्याख्याता एवं साहित्यकार छबीराम पटेल कवि एवं पत्रकार संतोष गुप्ता, पंचायत सचिव संघ के अध्यक्ष चंद्रप्रताप ठाकुर, नेहरू पटेल, नरेश पटेल नारायण साहू, द्वारिका यादव, भूपेंद्र साहू, सत्येंद्र चंद्राकर, हिरेश देवदास सहित अनेक साथियों ने बधाई दी है.
http://अनलॉक-4 की गाइडलाइंस जारी, जानिए क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद







