महासमुंद. पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता डॉ. विमल चोपड़ा ने रेत खदानों को लेकर विधानसभा में मुख्यमंत्री के वक्तव्य- ‘अवैध उत्खनन पर कठोर कार्रवाई होगी’ को ‘नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली’ कहावत को चरितार्थ करने वाला बताया है. राजधानी के निकट बह रही छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी महानदी जिसका गुणगान राज्यगीत में होता है उसकी छाती को चीरकर रेत का अवैध उत्खनन सत्ताधारी दल के लोग पूरी गुण्डागर्दी के साथ कर रहे हैं. सत्ताधारी दल के लोगों के इस अवैध उत्खनन पर खनिज विभाग मौन है और यदा-कदा यदि कार्रवाई दिखावे के लिए करनी होती है तो ट्रैक्टर वालों पर या एक दो हाइवा पर की जाती है.
http://छत्तीसगढ़ विधासभा के नए भवन का शिलान्यास, सोनिया बोलीं- भवनों से नहीं भावनाओं से बचेगा संविधान
पर रेत माफिया जो सत्ताधारी दल के लोग हैं उनके घाटों के भीतर उनकी दैत्याकार चैन मोल्डिंग गाड़ियों एवं उन संचालनकर्ताओं पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जाती. मोहकम के ग्रामीणों पर तो कार्रवाई के लिए अमला पहुंचता है पर विधायक कार्यालय के इशारे पर चल रही खदानों पर आंख मूंदकर बैठा रहता है. डॉ. चोपड़ा ने विधानसभा के नए भवन के निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि ऐसे संक्रमणकाल में जब गरीबों को सहायता की जरूरत है सैकड़ों-करोड़ की लागत से नए विधानसभा भवन का निर्माण प्रारंभ करना अनावश्यक है. जबकि वर्तमान विधानसभा भवन 90 विधायकों के लिए पर्याप्त है एवं सभी प्रकार की सुविधाएं उसमें विद्यमान है.
http://राहुल बोले- भारत में पेमेंट सेवा शुरू करना चाहता है WhatsApp, BJP के साथ सांठगांठ
केन्द्र सरकार ने कोरोनाकाल में जहां नए संसद भवन के निर्माण को स्थगित रखा है. नए संसद भवन के निर्माण का कांग्रेस ने विरोध करते हुए समय को उचित नहीं बताया वहीं अब कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ मिलकर मुख्यमंत्री द्वारा नए विधानसभा भवन का शिलान्यास वर्तमान में किसी भी दृष्टि से उचित नहीं कहा जा सकता. डॉ. चोपड़ा ने कहा कि एक तरफ सरकार के पास किसानों की फसल का मूल्य देने के लिए पैसा नहीं है, चारे के आभाव में गायें मौत के गाल में समा रही है जबकि शराब की प्रत्येक बोतल पर 10 रुपए की वसूली हो रही है बावजूद सरकार अपने ऐशो-आराम के लिए नए विधानसभा भवन के निर्माण में रमी हुई है जो घोर निंदनीय है.
‘ब्लैक पैंथर’ स्टार चैडविक बोसमैन का 43 साल की उम्र में निधन https://t.co/akNMQUgUdi
— Cg Janadesh (@CJanadesh) August 29, 2020







