रायपुर. प्रदेश में गुरूवार को 1438 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. इनमें जिला रायपुर से 493, दुर्ग से 261, रायगढ़ से 79, बस्तर से 67, बिलासपुर से 55, राजनांदगांव से 53, सरगुजा से 50, जांजगीर-चांपा, बेमेतरा व बलौदाबाजार से 38-38, कांकेर से 34, दंतेवाड़ा से 29, महासमुंद से 26, सूजरपुर व बीजापुर से 22-22, कोरबा व कोरिया से 19-19, सुकमा से 17, मुंगेली से 16, धमतरी व कबीरधाम से 15-15, बालोद व बलरामपुर से 6-6, जशपुर व नारायणपुर से 5-5, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही व कोण्डागांव से 3-3, गरियाबंद व अन्य राज्य से 2-2 हैं.
जिनकी अस्पताल में भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं 462 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. जबकि 14 मरीज की मौत हो गई. बता दें कि प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 25988 हो गई है. इनमें एक्टिव मरीजों की संख्या 11136 है. वहीं अब तक 14607 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं. जबकि अब तक 245 लोगों की मौत हो चुकी है.
सुप्रीम कोर्ट ने मुहर्रम जुलूस निकालने की इजाजत देने से किया इनकार
रायगढ़ एवं तहसील स्तर पर बाढ़ आपदा राहत के संबंध में कंट्रोल रूम स्थापित
रायगढ़. रायगढ़ जिले में हो रही लगातार बारिश के परिपेक्ष्य में आमजनों के लिए किसी भी प्रकार की सूचना एवं सहायता के लिए जिला कार्यालय रायगढ़ एवं तहसील स्तर पर बाढ़ आपदा राहत के संबंध में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है. जनसामान्य कंट्रोल रूम में संपर्क कर बाढ़ संबंधी जानकारी दे सकते हैं. रायगढ़ एवं तहसील स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर जिला कार्यालय कंट्रोल रूम 07762-223750, नगर पालिक निगम रायगढ़ 07762-222911 एवं 07762-101, तहसील रायगढ़ 07762-222135, पुसौर 07762-262862, बरमकेला 07768-265041, सारंगढ़ 07768-233708, खरसिया 07762-272757, घरघोडा 07767-284861, तमनार 07767-281741, लैलूंगा 07767-274275 तथा धरमजयगढ़ 07767-266232 है.
http://रिया ने किया सुशांत को क्लॉस्ट्रोफोबिया होने का दावा, अंकिता ने यूं दिया जवाब
Today 330 new #COVID19 cases reported, total positive cases today is 1,438.#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/xGbjXBDBJz
— Health Department CG (@HealthCgGov) August 27, 2020







