আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

5000mAh बैटरी के साथ Vivo Y20, Y20i भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

Published on: August 27, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. Vivo Y20 और Vivo Y20i स्मार्टफोन्स को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. Vivo Y20 के सिंगल 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 12,990 रुपए रखी गई है. इसे दो कलर ऑप्शन- ऑब्सिडियन ब्लैक और डॉन वाइट में लॉन्च किया गया है. ग्राहक इसे सारे रिटेल पार्टनर्स, वीवो इंडिया ई-स्टोर और मेजर ई-कॉमर्स वेबसाइट्स से खरीद पाएंगे. सेल की शुरुआत 28 अगस्त से होगी. वहीं Vivo Y20i के 3GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 11,490 रुपए रखी गई है. ग्राहक इस फोन को दो कलर ऑप्शन- डॉन वाइट और नेबुला ब्लू में खरीद पाएंगे. इसकी बिक्री 3 सितंबर से शुरू होगी. ग्राहक इसे सारे पार्टनर रिटेल स्टोर्स, वीवो इंडिया ई-स्टोर और सारे मेजर ई-कॉमर्स वेबसाइट्स से खरीद पाएंगे.

http://पिता बनने वाले हैं विराट कोहली, अनुष्का ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप


दोनों ही स्मार्टफोन्स डुअल-सिम कनेक्टिविटी को सपोर्ट करते हैं और एंड्रॉयड बेस्ड FunTouch OS 10.5 पर चलते हैं. इनमें 6.51-इंच HD+ (720×1600 पिक्सल) IPS डिस्प्ले और क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर दिया गया है. Vivo Y20 में 4GB रैम और Vivo Y20i में 3GB रैम दिया गया है. दोनों की इंटरनल मेमोरी 64GB की है. फोटोग्राफी के लिए दोनों के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. इस सेटअप में 13MP प्राइमरी कैमरा और 2MP के दो एडिशनल कैमरे दिए गए हैं. फ्रंट में यहां सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा मौजूद है. इन दोनों की बैटरी 5,000mAh और Vivo Y20 में 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है. दोनों में ही फिंगरप्रिंट सेंसर साइड माउंटेड है.

http://मंदिर से चोरी, चार घंटे के अंदर दो सगे भाई और खरीददार गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now