আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

एनएच पर मवेशियों का जमावड़ा, अज्ञात वाहन ने गायों और बछड़े को रौंदा

Published on: August 26, 2020
---Advertisement---

पिथौरा. नेशनल हाइवे 53 पर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से चार मवेशियों की मौत हो गई. ज्ञात हो कि इन दिनों पुन: राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवेशियों का जमावड़ा बना रहता है जिससे अक्सर दुर्घटनाओं में उनकी मौत सुर्खियां बनती रहती हैं. जानकारी के अनुसार सोमवार को एक अज्ञात वाहन की ठोकर से राष्ट्रीय राजमार्ग में बैठी 3 गाय और एक बछड़े की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. सूचना के बाद स्थानीय गोविंद कमला गौशाला के लोगों ने तत्काल पहुंचकर घायल मवेशियों की मरहम पट्टी की. श्री गोविंद कमला गौशाला के समाजसेवी गौ सेवक आकाश अग्रवाल ने कहा कि यहां किसी भी प्रकार की गौठान की व्यवस्था नहीं है.

http://जमीनी सच कांग्रेस सरकार के निकम्मेपन को साबित कर रहा : साय


आएदिन दुर्घटना से सड़कों पर मवेशियों की मौत हो रही है लेकिन किसी भी प्रकार से प्रशासन इस ओर ना ध्यान दे रहा है ना ही कोई कदम उठा रहा है. जबकि प्रशासन की जिम्मेदारी है कि ऐसे खुले में विचरण कर रहे मवेशियों के लिए व्यवस्था करें. उनका कहना है कि वे स्वयं गौसेवक मनीष अग्रवाल के नेतृत्व में गौशाला चला रहे हैं. गौशाला में 300 मवेशियों को रखा गया है व इस तरह से दुर्घटना में घायल मवेशियों का नि:शुल्क इलाज कराया जा रहा है. गौसेवकों का कहना है कि पिथौरा से लगे मुढ़ीपार चौक से टप्पा के बीच की दूरी महज 5 किमी है उस बीच हर रोज वाहन दुर्घटना में मवेशियों की दर्दनाक मौत हो रही है जिसकी जानकारी समाचार पत्रों के माध्यम से प्रशासन को मिल रही है फिर भी हर रोज इस दर्दनाक मौत पर प्रशासन की चुप्पी समझ से परे है.

http://मुख्यमंत्री ने बिलासपुर-भोपाल वाणिज्यिक विमान सेवा शुरू करने के निर्णय का किया स्वागत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now