আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

यूरिया की कालाबाजारी की शिकायत पर तत्काल होगी कार्रवाई : मंत्री भगत

Published on: August 22, 2020
---Advertisement---

अंबिकापुर. खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने शनिवार को अम्बिकापुर स्थित विभिन्न निजी उर्वरक दुकानों तथा सहकारी समिति का औचक निरीक्षण कर खाद भण्डारण एवं वितरण की जानकारी ली तथा किसानों की समस्याओं से अवगत हुए. उन्होंने कृषि विभाग एवं जिला सहकारी बैंक के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष जिले में यूरिया उर्वरक का अधिक भण्डारण हुआ है इसके बाद भी किसानों को यूरिया के लिए जूझना पड़ रहा है. किसानों को जरूरत के अनुसार सहकारी समितियों से यूरिया उपलब्ध कराएं उन्हें अधिक दाम पर यूरिया खरीदने की नौबत नहीं आनी चाहिए. किसानों की समस्या का तत्काल निराकरण करें जिस समिति में यूरिया नहीं है उसके आस-पास के समिति से किसानों को यूरिया उपलब्ध कराएं.

http://Hero ने पेश किए HF Deluxe के 3 नए वेरिएंट, जानिए कीमत

यूरिया की कालाबाजारी करने की शिकायत पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी. मंत्री श्री भगत ने भारतमाता चौक के पास विजय ट्रेडिंग, प्राथमिक तिलहन उत्पादक सहकारी समिति तथा आदिम जाति सेवा सहकारी समिति नमनाकला का निरीक्षण कर भण्डारण एवं वितरण की जानकारी ली. उन्होंने निजी उर्वरक दुकानों से खाद प्राप्त कर रहे किसानों से चर्चा की तथा विक्रेताओं को भण्डारण एवं वितरण की दस्तावेज संधारित करने के निर्देश दिए. कलेक्टर संजीव कुमार झा ने उप संचालक कृषि को निर्देशित किया है कि जिन किसानों का क्रेडिट कार्ड नहीं बन पाया है जिससे खाद लेने में दिक्कत हो रही है उन किसानों का सहकारी समिति में आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, बी-1, खसरा, 4 प्रति पासपोर्ट साईज का फोटो, ऋण पुस्तिका तथा बैंक खाता लेकर किसान क्रेडिट कार्ड बनाए और यूरिया उपलब्ध कराएं. उन्होंने उप संचालक कृषि को सहकारी समितियों में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए.

http://केंद्र का राज्यों को निर्देश, लोगों और सामान के आवागमन पर न लगाएं पाबंदी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now