नई दिल्ली. गैंगस्टर विकास दुबे के जीवन पर आधारित फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है. फिल्म का नाम ‘प्रकाश दुबे कानपुर वाला’ है, जिसे गोल्डन बर्ड पिक्चर्स द्वारा बनाया गया है. इसका ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है. पुलिस एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे की तरह नजर आने वाले अभिनेता प्रमोद विक्रम सिंह फिल्म में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म का ट्रेलर 2 मिनट 46 सेकंड का है, जिसमें विकास दुबे की क्राइम की दुनिया की पूरी कहानी को बयां किया गया है.
http://ISIS का आतंकी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, IED भी बरामद
फिल्म में विकास दुबे की स्टोरी के साथ-साथ एक और गैंगस्टर अमर दुबे की कहानी को भी दर्शाया गया है. फिल्म में अमर दुबे के किरदार का नाम समर है और ट्रेलर में उसकी भी एक महत्वपूर्ण उपस्थिति नजर आई है. दिलचस्प बात यह है कि ट्रेलर में नजर आता है कि अमर दुबे और विकास दुबे की हत्या होती है न कि वे कथित मुठभेड़ में मरते हैं. फिल्म को आकाश सिंह गहरवार ने निर्देशित किया है. इससे पहले, प्रसिद्ध फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने कहा था कि वह गैंगस्टर के जीवन पर एक वेब सीरीज का निर्देशन करेंगे.
http://दो साल से कम समय में खत्म हो जाएगी कोरोना महामारी : WHO










