नई दिल्ली. सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने एक्टर की याद में एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो शेयर करते हुए अंकिता लोखंडे ने सुशांतके लिए कुछ खास लाइनें भी लिखी हैं. साथ ही हैशटैग जस्टिस फॉर एसएसआर, सीबीआई फॉर एसएसआर यूज किया. वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा है- आप एक चमत्कारी व्यक्तित्व वाले व्यक्ति थे, आप एक चमकती हुई आत्मा थे. आप हमेशा याद आएंगे सुशांत. ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्. सुशांत को न्याय दिलाने की मुहिम में हमारे साथ जुड़िए और हाथ जोड़े हुए अपनी तस्वीर पोस्ट करिए.
एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर अब सुशांत के फैन काफी तेजी से प्रतिक्रिया दे रहे हैं और एक्ट्रेस के इस पोस्ट के लिए उनकी तारीफ कर रहे हैं. बता दें कि हाल ही में खबर आई थी कि सुशांत अपनी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के घर की ईएमआई भर रहे थे. इस खबर के सामने आने से हर कोई हैरान रह गया था. हालांकि, एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने खुद पर लगाए जा रहे आरोपों पर अपनी सफाई पेश की. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने बैंक की स्टेंटमेंट फैन्स के साथ इंस्टाग्राम पर साझा की है. इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने खुद पर लगे आरोपों का खंडन किया और साथ ही कहा कि अब उन्हें कुछ और कहने की जरूरत नहीं है.
http://13 साल की बच्ची की गैंगरेप के बाद हत्या, आंखें फोड़ीं-जुबान काटी










