बसना. कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच छत्तीसगढ़ को तीन नए मेडिकल कॉलेज की सौगात मिली है. महासमुंद, कोरबा और कांकेर में मेडिकल कॉलेज खुलेंगे. लंबे समय से उठ रही जिले में मेडिकल कॉलेज की मांग अब पूर्ण हो चुकी है बहुत जल्द ही मेडिकल कॉलेज का निर्माण महासमुंद जिले में होगा. सांसद चुन्नीलाल साहू के अथक प्रयास से यह मेडिकल कॉलेज महासमुंद में प्रारंभ होने को है. जिले की बहुप्रतीक्षित मांग मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य जल्द ही प्रारंभ होने को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन गोयल एवं सांसद चुन्नीलाल साहू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिले में मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए केंद्र सरकार द्वारा कार्य को गति देने के लिए 50 करोड़ की राशि पहली किस्त के रुप में भेजी गई है.
http://गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री के स्वतंत्रता दिवस संदेश का किया अधूरा वाचन
इसमें मेडिकल कालेज के निर्माण कार्य में गति आएगी. महासमुंद में मेडिकल कालेज के निर्माण से जिले के मरीजों को लाभ मिलेगा. उन्हें रायपुर रेफर किए जाने से राहत मिलेगी. भाजयुमो अध्यक्ष कामेश बंजारा ने कहा कि आकांक्षी जिले में शामिल महासमुंद जिले को सांसद चुन्नीलाल साहू के प्रयास से मेडिकल कॉलेज अस्पताल की सौगात मिली है. इससे स्थानीय छात्र-छात्राओं को मेडिकल की पढ़ाई के लिए अब बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी. स्थानीय छात्र-छात्राएं अब अपने ही जिले में पढ़ाई कर डॉक्टर बनने के सपने को साकार कर सकेंगे साथ ही जिले के अंतिम छोर सराईपाली व बसना के विद्यार्थियों के लिए यह मेडिकल कॉलेज वरदान साबित होगा. बसना के स्थानीय भाजपा नेताओं ने कहा कि मेडिकल कॉलेज की स्थापना केंद्र सरकार का निर्णय है, कांग्रेसी नेता झूठी वाहवाही लेकर मेडिकल कालेज को अपनी सरकार की उपलब्धि बताकर झूठी श्रेय लेने का कार्य कर रहे हैं, यदि वास्तव में केंद्र सरकार के निर्णय का श्रेय कांग्रेसी नेता लेना चाहते हैं तो अन्य जिले धमतरी, गरियाबंद में यह कॉलेज खोल अपनी वाहवाही ले सकते हैं.
http://हेल्थ मिशन से नई साइबर सुरक्षा नीति तक, जानिए पीएम मोदी के 10 बड़े ऐलान







