पिथौरा. शहर में लगातार कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण अब नगर हॉटस्पॉट की ओर बढ़ता दिख रहा है. ज्ञात हो कि शहर की कुल 12 हजार की आबादी में अब तक 23 मामले सामने आ चुके हैं. जिसमें से 6 मरीज स्वस्थ होकर वापस अपने घरों को लौट चुके हैं जबकि अभी भी 17 एक्टिव केस हैं. जिनका उपचार अस्पतालों में चल रहा है. ज्ञात हो कि उक्त सभी मामले पखवाड़े भर में ही उजागर हुए हैं.
http://प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी
आबकारी कार्यालय के आसपास कंटेनमेंट जोन
इधर, प्रशासन ने आबकारी कार्यालय एवं न्यायालय के आसपास के क्षेत्र को कंटेन्मेंट क्षेत्र मानते हुए राजमहल से बार मार्ग में रावणभाठा जाने का मार्ग, बार चौक से राजमहल मार्ग में श्याम हार्डवेयर के पास मार्ग बंद कर दिया है. नगर के व्यवसाय से जुड़े लोगों में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए आज सुबह से स्थानीय एसडीएम बीएस मरकाम एवं पुलिस अधिकारी सख्ती से नियमों का पालन कराने जुटे हैं. बार चौक में बगैर मास्क के चलने वालों पर कार्रवाई की जा रही है. इसके अलावा अन्य नियमों के सख्ती से पालन करने हेतु भी नगर पंचायत द्वारा अपील की जा रही है.
http://VIDEO : 7 साल की बच्ची ने लगाया ऐसा हेलीकॉप्टर शॉट, फैंस को आई धोनी की याद







