विष्णुचंद्र शर्मा
खरसिया. मानव कल्याण एवं सामाजिक विकास संगठन के संस्थापक अध्यक्ष उमेश पाण्डेय के अनुमोदन पश्चात संगठन द्वारा संचालित साहित्यिक एवं सांस्कृतिक उत्थान मंच की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा पाण्डेय ने मंच का विस्तार करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है, जिसमें साहित्य से जुड़े प्रदेश के अलग-अलग स्थान के लोगों को जिम्मेदारी दी गई है. मानव कल्याण एवं सामाजिक विकास संगठन के अम्बिकापुर स्थित संगठन के संस्थापक अध्यक्ष उमेश पाण्डेय, प्रदेश सहायक संचालक कुंज बिहारी पैकरा, पंकज गुप्ता, सुजीत कुमार विश्वकर्मा, संगठन संचालक सचिव मनोज कश्यप आदि की उपस्थिति में साहित्यिक एवं सांस्कृतिक उत्थान मंच की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा पाण्डेय ने प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल सदस्यों ने नामों की घोषणा की.
http://कुछ वादे तो पूर्ण कर गंगाजल की लाज रख लेते कांग्रेसी : भाजपा
जिसमें प्रदेश स्तर के साहित्यकार, लेखक, प्राध्यापक एवं समाज सेवकों की सहभागिता है जिन्हे निम्नानुसार दायित्व प्रदान किया जाता है. समीक्षक डॉ राजकुमार उपाध्याय (सरगुजा), संरक्षक संतोष दास, प्यारे लाल साहू, (कोरबा), सुनील दत्त मिश्रा (बिलासपुर), प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रशिम लता मिश्रा (बिलासपुर), प्रवीण चतुर्वेदी (खरसिया, रायगढ़), श्रीमती अनिता मंदिलवार (सरगुजा), प्रदेश सचिव मंशा शुक्ला, प्रदेश प्रवक्ता संतोष दास, प्रदेश मुख्य संयोजक राजनारायण त्रिवेदी, प्रदेश सह संयोजक श्रीमती पूनम दुबे, श्रीमती राज लक्ष्मी पांडेय, राजेंद्र कुमार जैन, प्रदेश संगठन सचिव विनोद तिवारी, श्रीमती गीता त्रिवेदी आदि बनाए गए हैं. उपरोक्त समस्त पदाधिकारियों का कार्यक्षेत्र सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ होगा.
http://बिना परीक्षण किए लगाया डीपीटी का टीका, बालिका गंभीर
आवश्यकता अनुसार कार्यकारिणी का विस्तार करने के साथ ही संगठन के इस आयाम के माध्यम द्वारा छत्तीसगढ़ में प्रदेश एवं जिला स्तर पर साहित्यिक, संस्कृतिक उत्थान एवं प्रोत्साहन हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन, छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल क्षेत्र में लोक कला एवं अन्य विधाओं पर आधारित प्रतिभाओं के प्रोत्साहन, सभी स्तरों पर शैक्षणिक प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान करने का प्रयास और साहित्यिक व अन्य विषयों पर व्याख्यान प्रतियोगिता का आयोजन करना प्रमुख कार्य योजनाएं होंगी. हमारा संगठन निजी शासकीय अशासकीय अथवा अर्धशासकीय सहयोग से संगठनात्मक लक्ष्य प्राप्ति हेतु निर्धारित कार्ययोजनानुसार सामाजिक विकास हेतु प्रयास करेगा.
Finance Minister Nirmala Sitharaman in Pune: Suddenly we cannot say, 'what a goddamn structure is this (Goods & Service Tax)'. I wished from day 1, that it met with your satisfaction but I am sorry that it did not meet with your satisfaction. https://t.co/G6gXnzopKY
— ANI (@ANI) October 11, 2019







