रायपुर. प्रदेश में मंगलवार को 360 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. इनमें जिला रायपुर से 105, दुर्ग से 59, रायगढ़ से 28, राजनांदगांव से 18, बिलासपुर से 17, कोण्डागांव से 15, दंतेवाड़ा से 14, बेमेतरा व कांकेर से 12, नारायणपुर व जांजगीर-चांपा से 11-11, कोरबा से 9, बलौदाबाजार से 8, बस्तर व सुकमा से 7-7, महासमुंद से 6, सूरजपुर व बीजापुर से 5-5, धमतरी, बालोद, गरियाबंद, मुंगेली व अन्य राज्य से 2-2, कोरिया से 1 हैं. जिनकी अस्पताल में भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं 222 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है.
जबकि 5 मरीज की मौत हो गई. इनमें राजनांदगांव निवासी 52 वर्षीय पुरुष, दुर्ग निवासी 59 वर्षीय पुरुष, रायपुर निवासी 34 वर्षीय पुरुष, रायपुर निवासी 50 वर्षीय महिला और राजनांदगांव निवासी 18 वर्षीय युवक शामिल हैं. बता दें कि प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 12985 पहुंच गई है. इनमें एक्टिव मरीजों की संख्या 3642 है. वहीं अब तक 9239 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं. जबकि अब तक 104 लोगों की मौत हो चुकी है.
http://सुशांत को नहीं दी गई थी कोई जहरीली चीज, फॉरेंसिक रिपोर्ट में सामने आई और भी कई बातें
15 अगस्त को शुष्क दिवस घोषित
कोण्डागांव. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त शनिवार को कोण्डागांव जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है# उक्त दिवस को जिले की समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानें तथा मद्य भण्डागार पूर्णतः बंद रहेगी. कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने आबकारी अमले को उक्त शुष्क दिवस में किसी भी अधिकृत एवं अनाधिकृत स्थानों से मदिरा का अवैध निर्माण, आधिपत्य, परिवहन, क्रय-विक्रय, भण्डारण तथा तस्करी पर रोक हेतु इस पर पूर्ण नियंत्रण रखने के निर्देश दिए हैं. इस संबंध में संबंधित विभाग द्वारा शिकायत प्राप्त होने पर सख्ती से रोक लगाने के साथ-साथ उन्हें जप्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी.
http://मशहूर शायर राहत इंदौरी का 70 साल की उम्र में निधन
47 new #COVID19 cases reported today, total number of positive cases today is 360.#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/MNRoG3c444
— Health Department CG (@HealthCgGov) August 11, 2020
राज्य में 313 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई वहीं 222 मरीज़ आज स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। राज्य में
कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 3595 है।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/Bt6S0Ecj6U— Health Department CG (@HealthCgGov) August 11, 2020







