আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बिना परीक्षण किए लगाया डीपीटी का टीका, बालिका गंभीर

Published on: October 11, 2019
---Advertisement---
रजिंदर खनूजा

पिथौरा. स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण के बाद एक और बालिका की तबीयत बिगड़ जाने से अब उसे महासमुंद के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवा कर उपचार करवाया जा रहा है. ज्ञात हो कि विगत माह ही cgjanadesh.com ने अपनी एक खास रिपोर्ट में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बगैर परीक्षण के ही टीका लगाने की खबर प्रकाशित की थी. cgjanadesh.com की विगत माह की एक रपट अक्षरशः सत्य निकली. जिसके अनुसार बच्चो को लगाए जाने वाले टीकों को बगैर परीक्षण के ही लगाने से कभी भी कोई अनहोनी घटित हो सकती है. स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इस वर्ष टीकाकरण के बाद बच्चों को इससे होने वाले साइड इफेक्ट की दूसरी घटना सामने आई.

http://GHOST का दूसरा ट्रेलर रिलीज, देखकर निकल सकती है डर के मारे चीख

इस घटना में ग्राम लाखागढ़ की एक आंगनबाड़ी केंद्र में पिथौरा स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत ग्राम टेका की एएनएम मंजूलता तांडी ने विगत 5 अक्टूबर को लाखागढ़ की एक आंगनबाड़ी में बगैर परीक्षण किए ही डीपीटी का टीका बच्चों को लगाया. टीकाकरण के तुरंत बाद आंगनबाड़ी की एक बालिका सौम्या खान की तबीयत बिगड़ने लगी. तब उसे लाखागढ़ में ही मौजूद एएनएम तांडी ने उसे स्थानीय अस्पताल लाया. जहां की शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. बीएस बढ़ाई ने उसका उपचार किया. वहां भी बच्ची की हालत सुधरने की बजाय और बिगड़ने लगी. इस पर सौम्या के परिजन उन्हें महासमुंद के एक निजी अस्पताल में ले गए. जहां डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें एमआरआई करने रायपुर ले जाना पड़ा. इसके बाद पुनः उन्हें महासमुंद के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. जहां वह जीवन और मौत से संघर्ष करती दिख रही है.

http://मां ने मोबाइल चलाने से किया मना, बेटी ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी

सौम्या की मौसी अनीशा परवीन ने टीकाकरण बगैर परीक्षण के ही किए जाने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. स्वास्थ्य केंद्र की बीएमओ डॉ. तारा अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी है. जिला चिकित्सा अधिकारी एवं जिला टीकाकरण अधिकारी महासमुंद स्थित निजी पींचा नर्सिंग होम जाकर पूरी घटना की जानकारी लेकर बच्ची के उपचार की पर्याप्त व्यवस्था कर रहे हैं. वर्तमान में सौम्या होश में है और बातचीत भी कर रही है. बहरहाल, घटना की जांच भी की जा रही है. इधर, सौम्या की खाला (मौसी) अनिशा परवीन की लिखित शिकायत के बाद एएनएम मंजूलता तांडी के विरुद्ध मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है.

ओपीडी में रजिस्ट्रेशन शुल्क 5 रुपए, पर लिया जा रहा 10 रुपए

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now