दुर्ग. मां ने बेटी को मोबाइल चलाने के लिए मना किया तो गुस्से में उसने फांसी लगा ली. घटना जिले के चरोदा बस्ती की है. बताया जा रहा है कि मां की रोक-टोक बेटी को पसंद नहीं थी. इस वजह से उसने खुदकुशी कर ली. घटना गुरुवार सुबह करीब साढे 7 बजे की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, मालती (18) फोन पर किसी से बात कर रही थी. यह देख उसकी मां ने मोबाइल रखकर काम करने के लिए कहा और फोन का इस्तेमाल करने से मना किया.
http://GHOST का दूसरा ट्रेलर रिलीज, देखकर निकल सकती है डर के मारे चीख
इस बात पर बेटी गुस्से आकर उसने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया. फिर एक दुपट्टे के सराहे पंखे पर फंदा बनाया और फांसी लगा ली. काफी देर तक जब युवती बाहर नहीं आई तो उसकी मां ने कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया. जब कमरे का दरवाजा खोला गया वहां युवती की लाश मिली. परिजनों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
http://Jio के इन ग्राहकों को नहीं कराना होगा IUC रिचार्ज, फ्री में ही होगी बातें







