আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बागबाहरा के युवा कवि, अधिवक्ता सुनील शुक्ला रायपुर में हुए सम्मानित

Published on: August 9, 2020
---Advertisement---

खल्लारी. साहित्य और समाज का हमेशा से ही एक अनूठा बंधन रहा है पर वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण की वजह से साहित्यिक सभाओं का आयोजन नहीं हो पा रहा है. ऐसे समय में वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छत्तीसगढ़ द्वारा हाल ही में ऑनलाइन कविता पाठ का आयोजन किया गया. इस आयोजन में पूरे भारत के 73 प्रतिष्ठित कवियों ने हिस्सा लिया. उक्त ऑनलाइन काव्य पाठ में कविता प्रस्तुति पर बागबाहरा शहर के युवा कवि, अधिवक्ता सुनील शुक्ला को वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं आयोजन समिति द्वारा रायपुर में सम्मानित कर सम्मान पत्र प्रदान किया गया और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई. श्री शुक्ला की इस उपलब्धि पर बागबाहरा, महासमुंद एवं रायपुर के वरिष्ठ अधिवक्तागण एवं वरिष्ठ साहित्यकारों ने हर्ष व्यक्त कर शुभकामनाएं दी हैं.

http://राहुल का मोदी सरकार पर निशाना- 2 करोड़ नौकरियों का वादा था, 14 करोड़ हो गए बेरोजगार

पेट्रोल पंप मैनेजर मनोज का उपचार के दौरान निधन

पिथौरा. स्थानीय पेट्रोल पंप में मैनेजर के पद पर कार्यरत टेका निवासी मनोज सामन्तरॉय की 7 अगस्त को मौत हो गई. मनोज एक दोपहिया दुर्घटना में घायल हो गए थे. उनका रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था. जानकारी के अनुसार विगत गुरुवार को रायपुर से अपनी दोपहिया में मनोज सामन्त राय अपने गृहग्राम वापस आ रहा था. इस बीच तुमगांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक के पीछे चल रहा था. अचानक सामने जाते ट्रक के रुक जाने से मनोज की दोपहिया ट्रक के पीछे टकरा गई जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया था. उन्हे उपचार हेतु रायपुर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था. जिनकी 7 अगस्त को मौत हो गई. स्व. मनोज सेवानिवृत शिक्षक पीसी सामन्तरॉय के पुत्र एवं मेमरा की ग्राम सचिव गीता के पति थे. उनका अंतिम संस्कार कल ग्राम टेका में किया गया.

http://महिला डॉक्टर ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now