नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की तबीयत बिगड़ गई है. जिसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि संजय दत्त को सांस लेने में तकलीफ महसूस हो रही है, हालांकि उनका कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है. आरटी पीसीआर के लिए उनका स्वाब टेस्ट भी किया गया है. फिलहाल संजय दत्त को नॉन-कोविड वार्ड में भर्ती करवाया गया है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक लीलावती हॉस्पिटल की ओर से आधिकारिक स्टेटमेंट जारी किया गया है.
http://VIDEO : प्री-वेडिंग फोटोशूट करा रही थी दुल्हन, तभी हुआ जोरदार धमाका
इसमें उन्होंने कहा है कि संजय दत्त को सांस लेने में तकलीफ के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव आई है. लेकिन वे मेडिकल ऑब्जरवेशन के लिए अब भी वहां भर्ती हैं. वे एकदम ठीक हैं. वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो संजय दत्त की पिछली फिल्म पानीपत थी. फिलहाल उनकी कई सारी फिल्में पेंडिंग हैं जिनमें सड़क 2, शमशेरा, भुज, केजीएफ, पृथ्वीराज और तोरबाज जैसी फिल्में शामिल हैं. हालांकि कोरोना वायरस के खौफ के चलते किसी भी फिल्म की शूटिंग नहीं हो पा रही है.
http://मास्क पहन इवनिंग वॉक पर निकलीं उर्वशी रौतेला, वीडियो देख यूजर बोले- जबरदस्त
Actor Sanjay Dutt (in file pic) admitted to Lilavati hospital in Mumbai after he complained of breathlessness. His COVID-19 report is negative but he is still there for some time just for medical observation. He is perfectly fine: Lilavati hospital, Mumbai, Maharashtra pic.twitter.com/YTWomFsFtX
— ANI (@ANI) August 8, 2020










