আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

देवी-देवताओं और समाज पर अश्लील टिप्पणी, एफआईआर

Published on: August 8, 2020
---Advertisement---

खरसिया. हिंदू आस्था के स्तंभ भगवान श्रीराम, भगवान शंकर और माता दुर्गा तथा ब्राह्मण समाज पर अश्लील टिप्पणी करने वाले दिनेश धृतलहरे, सुरेश नारंग, दानी धिरही एवं अरविंद बंजारे पर खरसिया पुलिस ने 295क, 298, 505(2), 34 के तहत मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तारी हेतु खोजबीन प्रारंभ कर दी है. बता दें कि गुरुवार को 50 से अधिक युवाओं ने चौकी पहुंचकर सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग की थी. वहीं शनिवार को पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह एवं एसडीओपी पीताम्बर पटेल के निर्देश पर चौकी पुलिस ने देवी देवताओं एवं समाज पर अश्लील टिप्पणी करने वालों के विरुद्ध एफआईआर कायम कर ली है. वहीं पुलिस द्वारा पूरी सजगता के साथ दोषियों की पतासाजी की जा रही है ताकि इनकी गिरफ्तारी हो सके.

http://फंदे पर लटकी मिली युवक-युवती की लाश, जांच में जुटी पुलिस

बताना लाजिमी होगा कि 3 शासकीय कर्मचारी भी आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन करते हुए समाज को दूषित कर रहे हैं, वहीं देवी-देवताओं तथा समाज के बारे में आपत्तिजनक एवं अश्लील टिप्पणी लिखने से नहीं चूक रहे हैं. बताया जा रहा है कि इनका यह क्रम लंबे अरसे से जारी है. बावजूद ना तो उच्चाधिकारियों द्वारा और ना ही दंडाधिकारियों द्वारा कोई संज्ञान लिया गया. एसडीओपी पीताम्बर पटेल ने बताया कि पुलिस द्वारा लगातार खोजबीन की जा रही है, शीघ्र दोषियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी. उन्होने कहा कि सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति गलत बात लिखने से पहले सोचे. वहीं स्पष्ट किया कि खरसिया पुलिस की यह कार्रवाई दोषियों के साथ गंदी मानसिकता रखने वालों को भी एक संदेश देगी.

http://VIDEO : प्री-वेडिंग फोटोशूट करा रही थी दुल्हन, तभी हुआ जोरदार धमाका

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now