जांजगीर-चांपा. जिले में शनिवार सुबह पेड़ पर युवक-युवती की लाश फांसी पर लटकी मिली. जानकारी के मुताबिक घटना अकलतरा थाना क्षेत्र के गांव सांकरा की है. खेत किनारे एक पेड़ पर ग्रामीणों ने युवक-युवती की फंदे से लटकी लाश देखी. ग्रामीणों ने फौरन इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच कर रही है. शवों को उतारा गया. पुलिस ने बताया कि युवती-युवक के बीच प्रेम संबंध था. युवक की पहचान संजय यादव के तौर पर हुई है. युवती पड़ोस के गांव फरहदा की रहने वाली बताई गई है. पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है. फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा.
http://VIDEO : प्री-वेडिंग फोटोशूट करा रही थी दुल्हन, तभी हुआ जोरदार धमाका
कच्ची शराब पीने से दो की मौत
कोरबा. कच्ची शराब पीने से शनिवार को दो लोगों की मौत हो गई. वहीं एक अन्य व्यक्ति की गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक भेजीनारा बांकी निवासी राजेश यादव और रिस्दी, कोरबा निवासी तीजराम यादव साढू भाई हैं. दोनों बल्गीखार में रहकर मजदूरी करते हैं. शुक्रवार को उनका एक और साढू भाई कोरबा के अटारी निवासी प्रसादी यादव उनसे मिलने के लिए घर आया हुआ था. इस दौरान राजेश और तीजराम ने ग्राम ढपढप से महुआ शराब खरीदी. इसके बाद तीनों ने रात को जमकर शराब और चिकन पार्टी की. कच्ची शराब पीने से तीनों की तबीयत बिगड़ गई और वे उल्टी करते हुए बेहोश हो गए. यह देखकर परिजन तीनों को अस्पताल ले गए. जहां शनिवार को प्रसादी यादव और तीजराम यादव की मौत हो गई. वहीं राजेश यादव की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.
http://भारत में होगा 2021 T20 वर्ल्ड कप, ऑस्ट्रेलिया को 2022 की मेजबानी







