राजनांदगांव. बिलासपुर हाईकोर्ट के जज गौतम चौरडिया के बेटे श्रेयांश चौरडिया की सड़क हादसे में मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक श्रेयांश चौरडिया शनिवार सुबह करीब 5.30 बजे अपनी कार में पेट्रोल भरवाने के लिए निकले थे. आशंका जताई जा रही है कि लौटने के दौरान कार अनियंत्रित हो गई. बाद आरके नगर में बरफानी बाबा आश्रम के पास सड़क पर आगे जा रहे ट्रेलर में जा घुसी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के आगे से परखच्चे उड़ गए. ट्रेलर से टक्कर के बाद कार उसी में पीछे फंस गई.
http://रनवे से फिसलकर खाई में गिरा का विमान, दो टुकड़ों में बंटा, 18 की मौत
इस दौरान ट्रेलर चालक करीब आधा किमी तक कार को घसीटता ले गया, लेकिन उसे हादसे का पता ही नहीं चला. बताया जा रहा है कि सड़क पर जा रहे लोगों ने देखा तो ट्रेलर रुकवाकर पुलिस को सूचना दी. घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई. लोगों ने प्रियांश को जैसे-तैसे गाड़ी से बाहर निकाला और उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल बसंतपुर ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
http://VIDEO : प्री-वेडिंग फोटोशूट करा रही थी दुल्हन, तभी हुआ जोरदार धमाका







