আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Jio के इन ग्राहकों को नहीं कराना होगा IUC रिचार्ज, फ्री में ही होगी बातें

Published on: October 11, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. रिलायंस जियो ने 9 अक्टूबर को ऐलान किया था कि वह अपने ग्राहकों से इंटरकनेक्ट यूजेज चार्ज (IUC) चार्ज लेगा. ऐसे में जियो के ग्राहक यदि किसी दूसरी कंपनी के नेटवर्क पर फोन करते हैं तो उन्हें प्रति मिनट 6 पैसे देने होंगे और इसके लिए उन्हें अलग से 10, 20, 50 या फिर 100 रुपए का रिचार्ज कराना होगा. वहीं जियो ने यह भी कहा कि जियो से जियो के नेटवर्क पर हमेशा की तरह कॉलिंग फ्री रहेगी. हालांकि आपको बता दें जिन लोगों ने पहले से रिचार्ज करा लिया है और उनकी वैलिडिटी बची है तो ऐसे लोगों को दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए पैसे नहीं देने होंगे. फिलहाल आईसीयू टॉप-अप सिर्फ उन ग्राहकों को कराना जरूरी है जिनके जियो प्लान की वैलिडिटी खत्म हो गई है.

http://44 खाद्य निरीक्षकों का तबादला आदेश जारी, देखिए सूची

यदि आप जियो ग्राहक हैं और आईयूसी टॉप-अप कराने की सोच रहे हैं तो उससे पहले माय जियो एप में जाकर अपने प्लान की वैलिडिटी चेक करें. यदि आपके प्लान की वैलिडिटी है तो आपको आईयूसी रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं है. आप फ्री में बातें करते रहेंगे. वहीं जिन लोगों की वैलिडिटी 10 अक्टूबर तक खत्म हो गई है उन्हें आईयूसी टॉप अप कराना होगा. रिलायंस जियो ने एक ट्वीट किया है. इसमें कंपनी ने कहा है, ‘अगर आपने 9 अक्टूबर या इससे पहले रिचार्ज कराया है तो आप फ्री कॉल कर सकेंगे (नॉन जियो कस्टमर्स) को भी. जब तक आपका प्लान एक्स्पायर नहीं हो जाता है.’

http://257 उप निरीक्षकों का स्थानांतरण, देखिए सूची

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now