नई दिल्ली. Oppo ने भारत में Oppo A52 का नया 8GB रैम वेरिएंट लॉन्च कर दिया है. नए स्मार्टफोन को ऐमजॉन प्राइम डे 2020 सेल के दौरान लाया गया. ओप्पो A52 8GB रैम वेरिएंट की कीमत 18,990 रुपए रखी गई है. ग्राहक इसे ट्विलाइट ब्लैक और स्ट्रीम वाइट कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे. ऐमजॉन इंडिया से इसे खरीदा जा सकता है. फोन पर नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ HDFC बैंक ग्राहकों को 10 फीसदी का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जा रहा है. ओप्पो A52 एंड्रॉयड 10 बेस्ड ColourOS 7.1 पर चलता है और इसमें 6.5-इंच (1,080×2,400 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है.
http://रिलीज होते ही छाया सपना चौधरी का नया गाना ‘तालिबान’, देखिए वीडियो
एंड्राइड 10 ओएस पर आधारित इस स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 665 प्रोसेसर पर पेश किया गया है. इसमें 8GB रैम के साथ 128GB इंटरनल मेमोरी दी गई है. जिसे यूजर्स एक्सपेंड भी कर सकते हैं. इसके रियर में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 12MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2MP के दो और कैमरे दिए गए हैं. इसमें 8MP का कैमरा फ्रंट में दिया गया है. इसकी बैटरी 5,000mAh की है और यहां 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मौजूद है.
http://पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 62538 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 20 लाख के पार










