नई दिल्ली. सपना चौधरी का नया हरियाणवी गाना ‘तालिबान’ रिलीज हो गया है. गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया है. इस गाने में सपना चौधरी का लुक काफी पसंद किया जा रहा है. इस नए गाने में सपना के एक्सप्रेशन देखने लायक हैं. इस गाने को अमित धुल ने गाया है. वहीं, इसके लिरिक्स को नवीन विषु बाबा ने लिखे हैं और डी चंदू ने इसका संगीत दिया है. इस गाने को Gem Tunes के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. गाने को अब तक यूट्यूब पर लाखों की संख्या में लोग देख चुके हैं और कमेंट कर सॉन्ग की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
http://एक्टर समीर शर्मा ने की खुदकुशी, पंखे से लटका मिला शव
कोरोना काल में सपना चौधरी का यह दूसरा गाना है. इससे पहले सपना चौधरी का जलेबी गाना रिलीज हुआ था और रिलीज के साथ ही वो यू-ट्यूब पर छा गया था. इस गाने को हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर राजू पंजाबी और मीनाक्षी पंचाली ने गाया है. बता दें कि सपना चौधरी के डांस वीडियोज को यूट्यूब पर काफी पसंद किए जाते हैं. सपना के एक-एक वीडियो पर लाखों की संख्या में व्यूज और लाइक्स होते हैं.
http://दिशा पटानी ने स्विमिंग करते हुए दिखाए जबरदस्त स्टंट, वीडियो वायरल










