আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

295 नए कोरोना मरीज मिले, 258 डिस्चार्ज, अब 2555 एक्टिव केस

Published on: August 5, 2020
---Advertisement---

रायपुर. प्रदेश में बुधवार को 295 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. इनमें जिला रायपुर से 142, दुर्ग से 49, बस्तर से 18, राजनांदगांव से 16, महासमुंद से 19, रायगढ़ से 10, बलौदाबाजार से 14, जशपुर से 5, सरगुजा व नारायणपुर से 4-4, जांजगीर-चांपा, कांकेर व अन्य राज्य से 2-2, कोरिया, कोरबा, बेमेतरा, कबीरधाम, गरियाबंद, बिलासपुर, सूरजपुर व कोण्डागांव से 1-1 हैं. जिनकी अस्पताल में भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं 258 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. जबकि 2 मरीज की मौत हो गई. बता दें कि प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 10497 पहुंच गई है. इनमें एक्टिव मरीजों की संख्या 2555 है. वहीं 7871 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं. जबकि अब तक 71 लोगों की मौत हो चुकी है.

http://स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी में सीएम भूपेश करेंगे ध्वजारोहण, समारोह के संबंध में दिशा-निर्देश जारी

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका भर्ती हेतु आवेदन 19 तक

जांजगीर-चांपा. एकीकृत बाल विकास परियोजना पामगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका के कुल 10 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया 21 जुलाई 2020 से प्रारंभ की गई है. आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 19 अगस्त 2020 है. ग्रामवार, नगर पंचायत हेतु वार्डवार कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता, सहायिका के रिक्त पदों की जानकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है. आवेदिका को उसी ग्राम, नगर पंचायत की निवासी होने की स्थिति में उसी वार्ड का निवासी होना अनिवार्य है. जिसके लिए आवेदन किया जा रहा है.

आवेदन पत्र आवेदित पद एवं केंद्र के नाम का स्पष्ट उल्लेख करना होगा. आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के बीच होना आवश्यक है. कार्यकर्ता/मिनी कार्यकर्ता पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं एवं सहायिका पद के लिए 8वीं होना चाहिए. इच्छुक आवेदिकाएं निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन सीधे अथवा साधारण,पंजीकृत डाक से परियोजना कार्यालय में कार्यालयीन समय में जमा कर सकते हैं. आवेदन की शर्त तथा प्रारूप परियोजना कार्यालय पामगढ़ एवं जनपद पंचायत पामगढ़ तथा संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता हैं.

http://पीएम मोदी ने रखी राम मंदिर की आधारशिला, कहा- राम काज कीन्हे बिनु मोहि कहां विश्राम

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now