আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

खड़े ट्रेलर से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 4 की मौत

Published on: August 3, 2020
---Advertisement---

कोरबा. सोमवार तड़के एक तेज रफ्तार स्कार्पियो सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई जिससे चार लोगों की मौत हो गई. इनमें से तीन लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं. सूचना मिलने पर पहुंची डायल 112 के पुलिसकर्मियों ने गंभीर रूप से घायल तीन बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया है. जानकारी के मुताबिक कोरबा के गोकुल नगर निवासी अरुण शर्मा का निधन हो गया था. उनके यहां शोक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए किराए पर स्कॉर्पियो जेएच 10बी 9432 लेकर बेटी मोनी कुमारी बिहार के लखीसराय से कोरबा आ रही थी. इसी दौरान ग्राम परला में एनएच-130 पर सुबह करीब 5.30 बजे सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से स्कार्पियो जा टकराई.

http://IPL 2020 को भारत सरकार की मंजूरी, 10 नवंबर को होगा फाइनल

हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए. वहीं, ट्रेलर भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसा होते देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मशक्कत के बाद स्कार्पियो में फंसे लोगों को बाहर निकाला जा सका. तब तक चालक समेत 4 लोग दम तोड़ चुके थे. हादसे में मरने वालों की पहचान मोनी कुमारी (32), दीपक कुमार (22), त्रिपुरारी शर्मा और चालक शंकर (32) के रूप में हुई है. हादसे में 3 बच्चे घायल है जिन्हे पोड़ी के स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद कोरबा जिला अस्पताल रेफर किया गया है.

http://छत्तीसगढ़ में 181 नए कोरोना मरीज मिले, 381 डिस्चार्ज, 3 की मौत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now