महासमुंद. रक्षाबंधन के त्यौहार मद्देनजर जिले में लॉकडाउन में राखी दुकान के साथ मिठाई की दुकान खोलने की आंशिक छूट दी गई है. त्यौहार के मद्देनजर मिठाई और राखी के विक्रय की अनुमति दी गई है यानि दुकान के खोलने को लेकर छूट दी गई है. कलेक्टर एवं दंडाधिकारी कार्तिकेया ने इस आशय के आदेश जारी क़र दिया है. जारी ताजा आदेश में कहा गया है कि सोमवार 3 अगस्त यानि (एक दिन) कल मिठाई और राखी की बिक्री होगी. हालांकि राखी और मिठाई की विक्रय को लेकर वक्त में आंशिक परिवर्तन किया गया है. सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही विक्रय की इजाजत होगी. बता दें कि जिले के 6 नगरीय निकायों की सीमा क्षेत्र कोरोना के बढ़ते प्रभाव देखते हुए लॉकडाउन लगाया गया है जो 6 अगस्त तक प्रभावशील है. पूर्व में जारी आदेश की कंडिकाएँ यधावत रहेंगी.
http://सिरपुर में सुरंग…! देखने ग्रामीणों का लग गया था तांता, पुलिस बल तैनात
रायपुर में दुकान खोलने मिला दो घंटे का अतिरिक्त समय
रायपुर. रक्षाबंधन के लिए 3 अगस्त को सुबह 6 से 10 बजे तक राखी और मिठाई की दुकानों को दी गई छूट में जिला प्रशासन ने दो घंटे और बढ़ोतरी की है. कलेक्टर डॉ.एस भारतीदासन की ओर से जारी संशोधित आदेश में पूर्व में जारी आदेश की तमाम बातों को यथावत रखते हुए केवल दुकान खोलने की अवधि में दो घंटे बढ़ोतरी किए जाने का आदेश दिया है. अब रक्षाबंधन के दिन दुकानें सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक खोली जा सकेंगी.
http://रक्षाबंधन विशेष : जानिए राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और सही विधि







