रजिंदर खनूजा
पिथौरा. पुरातत्व नगरी सिरपुर में आज एक सुरंग नुमा गड्ढे का पता लगा है. प्रत्यक्षदर्शी इसे ऊपर से देखकर सुरंग ही मान रहे हैं. बहरहाल, पुरातत्व नगरी की यज्ञशाला के पास हो रहे निर्माण को रोककर उस क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. प्रत्यक्षदर्शी सूत्रों के अनुसार सिरपुर में ही मेलास्थल के पास एक यज्ञशाला है. इस यज्ञशाला के पास लोगों को विश्राम करने एवं यज्ञ हेतु टीन के शेड का निर्माण जारी है. बताया जाता है कि यहां काम के दौरान एक डम्पर एक स्थान पर धंस गया था. जिसे मजदूरों की मदद से निकाल लिया गया पर उस स्थान पर एक गहरा गड्ढा दिखाई देने से कुछ और ही मामला समझकर इसे ठेकेदार एवं मजदूरों ने अपने तक ही सीमित रखा था.
http://रक्षाबंधन विशेष : जानिए राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और सही विधि
पर आज सुबह अचानक ये मामला किसी से लीक हो गया और देखते ही देखते ग्रामीणों एवं कुछ मीडिया वालों का तांता लग गया. वर्तमान में पुलिस ने इस पूरे क्षेत्र को अपने कब्जे में ले लिया है और काम भी रोक दिया गया है. किसी भी ग्रामीण या मीडिया को वहाँ तक जाने नहीं दिया जा रहा है. बहरहाल, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यज्ञशाला के पास दिख रहे गड्ढे को बाहर से देखने पर वह सुरंग की तरह दिख रही है. चूंकि सिरपुर एक पुरातत्व नगरी है यहां की खुदाई से अभी भी अनेक पुरातत्व मंदर, भवन एवं मूर्तियां निकल रही है इसलिए इस गड्ढे को भी सुरंग होने की संभावना के रूप में देखा जा रहा है.
http://गृहमंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती







