আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

5 क्विंटल गांजा बरामद, महिला समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

Published on: August 2, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. कोमाखान पुलिस ने शनिवार शाम एक महिला सहित 3 गांजा तस्करों को पकड़ा. तस्करों से करीब 5.20 क्विंटल गांजा बरामद कर सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है. शनिवार शाम मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि ओड़िशा से एक ट्रक से गांजा की बड़ी खेप महासमुंद की ओर ले जा रहा है. पुलिस ने फारेस्ट नाका टेमरी पर घेराबंदी कर खरियार रोड ओड़िशा से आ रहा आयचर ट्रक क्रमांक 3015 को रोककर जांच की. इस दौरान 12 बोरियों में पांच क्विंटल 20 किलो गांजा मिला. पूछताछ में आरोपियों ने स्वयं को मुंबई निवासी बताया.

http://अक्षरा सिंह का नया गाना ‘स्वागत है श्री राम का’ रिलीज, देखिए वीडियो

जिसमें वाहन चालक अब्दुल रसीद अली व बगल बैठा शोएब अहमद मलिक और सुलताना माजिद शेख बताया. आरोपियों ने  विशाखापट्टनम से गांजा खरीदकर बेचने के लिए महाराष्ट्र ले जाना बताया. आरोपियों के खिलाफ धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने आरोपियों से 26 लाख रुपए का गांजा, 8 लाख रुपए का ट्रक, दो नग मोबाइल 25 सौ रुपए और नकदी रकम 42 सौ रुपए बरामद किया. कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी तिलेश्वर प्रसाद यादव, निरीक्षक प्रदीप मिंज, सउनि सुशील शर्मा, आरक्षक गोविंद बेहरा, भुवनेश्वर बंजारे दासरथी सिदार एवं महिला आरक्षक नीरा यादव शामिल रहे.

http://दो कोरोना संक्रमित मिले, मुख्य मार्ग स्टेट हाईवे पूरी तरह सील

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now