नई दिल्ली. भोजपुरी एक्ट्रेस व सिंगर अक्षरा सिंह का नया गाना ‘स्वागत है श्री राम का’ यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है. गाना रिलीज होने के साथ ही खूब वायरल हो रहा है. गीत के बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं. संगीत अविनाश झा घुंघरू ने दिया है. इस गाने को लेकर अक्षरा बेहद उत्साहित हैं और कहती हैं कि यह भगवान राम की भूमि है और उनका मंदिर काफी भव्य होगा. यह हम तमाम भारतीयों के लिए गर्व की बात है. इस मंदिर का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व भी खूब है. हमने भगवान राम की इस धरती में जन्म लिया, ये हमारे लिए गौरव की बात है. इसलिए मैंने भगवान राम के लिए यह गाना गाया है. गाने की शूटिंग बिहार में हुई, जिसमें वे काफी उल्लासित नजर आईं हैं.
http://दो कोरोना संक्रमित मिले, मुख्य मार्ग स्टेट हाईवे पूरी तरह सील
अक्षरा ने कहा कि राम हमारी संस्कृति हैं राम हमारे आराध्य हैं. प्रभुराम ने अवतरण के लिए अयोध्या को चुना और दशरथ कौशल्या नंदन के रूप में जन्म लेकर सृष्टि को आनंदित किया. राम अयोध्या में जन्मे, इस सत्य को साबित करने में पीढ़ियां खप गईं. लेकिन रामदूत बनकर अब हमारे लोक प्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भूमि पूजन करेंगे और राममंदिर की आधारशिला रख इतिहास रचेंगे. यह भारतवर्ष के लिए गौरव की बात है. इसका स्वागत आज पूरा देश कर रहा है और मेरा यह गाना कौशल्या नंदन को समर्पित है. आप भी इस गाने का आनंद लें और रामधुन में रम जाएं.
http://उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री कमल रानी की कोरोना से मौत










